फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव लड़ने से मना करने वाले 'सिंघम' ने पीएम मोदी को दी बधाई, बोले- 'जनता को पता है क्या सही है'

Fri, 24 May 2019 04:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 24 May 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn congratulate PM Narendra Modi on huge victory in Lok Sabha Election 2019
Ajay Devgn and PM Modi - फोटो : twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत के जश्न में हर कोई डूबा हुआ है। फिर चाहे वह आम हो या फिर खास। हर कोई सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेज रहा है। इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार्स भी किसी से पीछे नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री के सिंघम यानी की अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अलग ही अंदाज में पीएम मोदी को जीत की बधाई दी।

Ajay Devgn congratulate PM Narendra Modi on huge victory in Lok Sabha Election 2019
Ajay Devgn - फोटो : file photo

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने ट्वीट किया- 'देश को पता है कि उसके लिए क्या सही है। उन्होंने अपनी पसंद भी बता दी है।' अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग के अलावा कम बोलने वाले सेलिब्रिटी में से एक है। भाजपा (BJP) की प्रचंड जीत के बाद उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की। अजय देवगन के अलावा सलमान खान ने भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दी। 
 



 

Ajay Devgn congratulate PM Narendra Modi on huge victory in Lok Sabha Election 2019
salman khan pm modi - फोटो : social media

लमान खान (Salman Khan) ने ट्वीट किया- 'पीएम मोदी को शानदार जीत के लिए के लिए ढेरों बधाई। भारत को और मजबूत बनाने के लिए हम आपके साथ खड़े हैं।' सलमान खान और अजय देवगन के अलावा सोफी चौधरी, वरुण धवन, हेमा मालिनी समेत कई अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर भाजपा और पीएम मोदी को बधाई दी। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn congratulate PM Narendra Modi on huge victory in Lok Sabha Election 2019
Sunny, Hema, Dinesh - फोटो : file photo

आपको बता दें,  अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म प्रमोशन के दौरान अजय ने कहा था कि वह कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे। अजय ने कहा था- 'मैं राजनीति के लिए बहुत शर्मीला हूं। मैं भीड़ के बीच कंफटेबल महसूस नहीं करता। मैं भले ही कैमरा आराम से फेस कर लेता हूं लेकिन बहुत ही इंट्रोवर्ल्ड हूं।' चुनाव की बात करें तो इस बार मैदान में भाजपा, कांग्रेस और सपा के टिकट पर कई सेलिब्रिटीज भी उतरे थे। भाजपा के टिकट पर 6 में से 4 सेलिब्रिटीज ने जीत हासिल की जबकि दो को करारी हार मिली।

विज्ञापन
Ajay Devgn congratulate PM Narendra Modi on huge victory in Lok Sabha Election 2019
नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें - फोटो : PTI
भाजपा के टिकट पर मथुरा से हेमा मालिनी, गुरदासपुर से सनी देओल, रामपुर से जया प्रदा, गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से भाजपा दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से मनोज तिवारी चुनाव मैदान में थे। इन सेलिब्रिटीज में से जया प्रदा और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को छोड़कर बाकी सभी प्रत्याशियों ने भारी वोटों से जीते। भाजपा की जीत से जनता में जोश की लहर है तो वहीं कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। भाजपा के ऐतिहासिक जीत मिलते ही पीएम मोदी ने भाजपा दफ्तर से संबोधित करत हुए कार्यकर्ता और जनता सभी का अभिनंदन भी किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed