{"_id":"5ce7a068bdec2207186a6601","slug":"urmila-shatrughan-sinha-priya-dutt-krishna-poornia-vijender-singh-raj-babbar-lost-chunav-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की बहन समेत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े सभी 6 सेलिब्रिटी ढेर, एक ने तो दे दिया इस्तीफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की बहन समेत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े सभी 6 सेलिब्रिटी ढेर, एक ने तो दे दिया इस्तीफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 24 May 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Urmila,Shatrughan , Priya
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में 6 सेलिब्रिटीज ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। इनमें से कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे थे जो पहली बार मैदान में उतरे तो वहीं कुछ पहले ही राजनीति में सक्रिय थे। खास बात यह है कि मोदी लहर के सामने इनमें से एक भी सेलिब्रिटी चुनाव नहीं जीत सका। इन सेलिब्रिटीज में बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल हैं। जानिए कौन से सेलिब्रिटी कहां से खड़े हुए थे और उनका मुकाबला किससे था।
2 of 7
उर्मिला मतोंडकर
- फोटो : file photo
बाल कलाकार के रुप में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने इसी चुनाव से कांग्रेस के साथ अपना सियासी सफर मुंबई नॉर्थ सीट से शुरू किया था। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से था। लेकिन उर्मिला को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
3 of 7
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल)
- फोटो : file photo
करीब तीन दशक से बीजेपी से जुड़े रहे दिग्गज नेता और हिंदी सिनेमा के ‘शॉट गन’ शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद था। शत्रुघ्न सिन्हा को यहां से हार का सामना करना पड़ा।
प्रिया दत्त कांग्रेस पार्टी की नेता है और पहली बार 14वीं लोकसभा चुनाव के दौरान वह मुंबई में नॉर्थ वेस्ट से सांसद चुनी गई थीं। प्रिया के खिलाफ मैदान में भाजपा के टिकट पर पूनम महाजन थीं। यह दोनों उत्तर पश्चिमी मुंबई से आमने सामने थे। चुनाव नतीजों के बाद प्रिया दत्त को करारी हार मिली।
विज्ञापन
5 of 7
विजेंद्र सिंह
- फोटो : ANI
हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने उन्हें दक्षिण दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है। विजेंद्र की टक्कर भाजपा के रमेश बिधूरी से थी। विजेंद्र को करारी हार मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।