{"_id":"5ce7be45bdec2207710360d1","slug":"lok-sabha-election-2019-5-reasons-why-sunny-deol-won-gurdaspur-seat-on-bjp-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल ने पहले ही चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता को पछाड़ा, जीत के 5 बड़े कारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल ने पहले ही चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता को पछाड़ा, जीत के 5 बड़े कारण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 24 May 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunny deol
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देओल परिवार के लिए डबल खुशी का मौका है। एक तरफ हेमा मालिनी (Hema Malini) ने बंपर वोटों से मथुरा में जीत हासिल की तो वहीं सनी देओल (Sunny Deol) ने भी गुरदासपुर में दबदबा बनाया। भाजपा के टिकट पर इस बार 6 फिल्मी सितारों ने चुनाव लड़ा था जिसमें महज 2 को छोड़कर बाकी 4 सितारों ने चुनावी रण जीता। खास बात यह है कि सनी देओल पहली बार चुनाव मैदान में उतरे और प्रचंड मतों से जीते। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पहली बार में ही सनी देओल इतने ज्यादा वोटों से क्यों जीते? जानिए जीत के 5 कारण।
2 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल (Sunny Deol) बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। 'गदर' फिल्म के डायलॉग आज भी पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। जब भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्टाइक की थी तब भी लोग गदर फिल्म के डायलॉग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। यहां तक कि एक व्यक्ति ने चुनावी सभा में सनी को हैंडपंप भी तोहफे में दे दिया था। दरअसल, 'गदर' फिल्म में एक सीन है जिसमें सनी हैंडपंप उखाड़ते हैं। यह सीन काफी पॉपुलर हुआ था। ऐसे में लोगों के बीच सनी देओल की पहचान 'एंग्री यंग मैन' की है जो चुनावी मैदान में काफी काम आई।
3 of 5
sunny deol
- फोटो : file photo
सनी देओल पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सनी देओल जब चुनावी मैदान में उतरे तो उन्होंने अपनी इस पहचान को खूब भुनाया। चुनावी सभा के दौरान ना केवल उन्होंने अपनी वेषभूषा बल्कि बोली से भी लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश की। सनी ने चुनावी सभा को पंजाबी भाषा में संबोधित किया तो वहीं पगड़ी पहने हुए भी नजर आए। सनी के इस मिजाज ने लोगों को इंप्रेस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny deol pm modi
- फोटो : file photo
मोदी लहर का होना भी सनी देओल के फेवर में गया। भाजपा को लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला है। चुनाव रैलियों के दौरान पीएम मोदी ने जनता से यह गुजारिश की थी कि वह भाजपा का बटन दबाएंगे तो वोट सीधा मोदी को मिलेगा। ऐसे में चुनाव के नतीजों को देखकर यह जरूर कहा जा सकता है कि मोदी की बात का असर जनता पर हुआ। जनता ने मोदी पर विश्वास किया और बहुमत से भी ज्यादा वोट देकर भाजपा को विजयी बनाया। ऐसे में सनी देओल के जीतने की एक वजह मोदी लहर भी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
sunny deol and dharmendra
- फोटो : file photo
सनी देओल को जब से टिकट मिला था तब से उनकी जीत तय मानी जा रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरदासपुर भाजपा की परंपरागत सीट रही है। इस सीट से कई साल से विनोद खन्ना चुनाव लड़ते आ रहे थे। विनोद खन्ना के निधन के बाद भाजपा कोई मजबूत दावेदार ढूंढ रही थी जो सेलिब्रिटी तो हो ही साथ ही पंजाब से उसका ताल्लुक हो। सनी देओल को इस सीट से उतारा गया। ऐसे में भाजपा की परंपरागत सीट होना भी सनी देओल के फेवर में गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।