फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सफेद दाढ़ी के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आए अजय देवगन, आलिम हकीम ने संभाली कमान

Fri, 16 Jul 2021 02:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 16 Jul 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Ajay devgn flaunts his new dashing bearded look all credit goes to Aalim Hakim
अजय देवगन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनकी नशीली आंखें और रफ टफ पर्सनालिटी फैंस को उनका दीवाना बना देती हैं। अजय देवगन खुद कम बोलते हैं क्योंकि उनका काम बोलता है। अजय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। पिछले दिनों लॉकडाउन में अजय देवगन  का एक लुक सामने आया था जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। दरअसल अजय की पूरी दाढ़ी सफेद हो गई थी और इस लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही थी। उनके चेहरे पर पैपराजी ने कई बार काले और सिल्वर रंग की दाढ़ी के बाल भी देखे थे।



नए लुक के साथ बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे अजय देवगन

वहीं कई लोगों को लगा कि अजय आलस के कारण अपनी दाढ़ी नहीं कटवा रहे इसलिए उनका लुक ऐसा हो गया है। हालांकि अब उसी दाढ़ी को ट्रिम कर दिया गया है और ऐसे डिजाइन किया गया है कि अजय बेहद ही स्टाइलिश और शानदार लग रहे हैं। बता दें कि सेलेब्रिट हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अजय देवगन की इस दाढ़ी को ऐसा शानदार लुक दिया है और साथ ही नया हेयरकट भी दिया है।

Ajay devgn flaunts his new dashing bearded look all credit goes to Aalim Hakim
अजय देवगन - फोटो : Instagram

अपनी नई फिल्म और कई प्रोजेक्ट्स के लिए अजय ने अपने बालों और दाढ़ी के लुक को बदलने का फैसला किया है। वहीं आलिम हकीम ने अभिनेता के इस लुक में बदलाव लाने की कमान संभाल ली है। अजय देवगन का ये लुक उनकी एक आगामी फिल्म के लिए है। उनकी इस फिल्म का टाइटल है 'थैंक गॉड।' इस फिल्म में वो बिलकुल ही अलग रूप में नजर आने वाले हैं। उनका ऐसा रूप पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा। थैंक गॉड में अजय देवगन के साथ-साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन इंदर कुमार कर रहें हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

Ajay devgn flaunts his new dashing bearded look all credit goes to Aalim Hakim
अजय देवगन - फोटो : Instagram

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो बेहद कूल और एकदम हटके नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। अजय देवगन अब तक के सबसे अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। उनके इस लुक को देखकर अब फैंस के मन में इस फिल्म के लिए खलबली मच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay devgn flaunts his new dashing bearded look all credit goes to Aalim Hakim
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात करें अजय देवगन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो उनकी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ भारतीय वायुसेना के एक जांबांज अधिकारी विजय कार्णिक की कहानी है जिसमें मुख्य किरदार में अजय देवगन नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो उनकी फिल्म 'मेडे' और 'आरआरआर' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Ajay devgn flaunts his new dashing bearded look all credit goes to Aalim Hakim
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ की रिलीज के साथ ही अजय देवगन अपनी पहली ओटीटी सीरीज पर भी काम शुरू करने वाले हैं। मशहूर ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक के तौर पर बनने जा रही वेब सीरीज ‘रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ में अजय देवगन वही रोल करते दिखेंगे जो ओरीजनल में मशहूर सितारे इदरीस एल्बा ने किया है। फैंस उनके इन सभी प्रोजेक्ट के लिए काफी उत्साहित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed