{"_id":"59eaf5564f1c1bee688b69bb","slug":"ajay-devgn-multi-starer-golmaal-again-s-opening-is-biggest-in-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" 'गोलमाल अगेन' की धमाकेदार ओपनिंग, 'सीक्रेट सुपरस्टार' से कई गुना बेहतर की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गोलमाल अगेन' की धमाकेदार ओपनिंग, 'सीक्रेट सुपरस्टार' से कई गुना बेहतर की कमाई
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
golmaal again
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी की अजय देवगन सहित मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के कलेक्शन में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की है। ये रहा पहले दिन का कलेक्शन...
golmaal again
मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ से अधिक की ओपनिंग की है। 'गोलमाल अगेन' के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्रेंड पंडित रमेश बाला ने ट्वीट किया। रमेश बाला ने लिखा, 'ये बेहद शानदार ओपनिंग है। पहले दिन की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 30 करोड़ के ऊपर।' आगे की स्लाइड्स में जानें, अबतक कैसी है 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कमाई...
#GolmaalAgain is set to touch ₹ 30 Cr Day 1 - Nett in #India.. A humongous number indeed..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) October 21, 2017
#GolmaalAgain is set to touch ₹ 30 Cr Day 1 - Nett in #India.. A humongous number indeed..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) October 21, 2017
गोलमान अगेन वर्सेज सीक्रेट सुपरस्टार
अजय देनगन की मल्टीस्टारर 'गोलमाल अगेन' ने आमिर खान-जायरा वसीम स्टारर 'सीक्रेट सुपरस्टार' को पीछे छोड़ दिया है। पहले दिन सीक्रेट सुपरस्टार का कलेक्शन 4.80 करोड़ का रहा। जानें, स्क्रीन प्रेजेंस के मामले में कैसे आगे निकली 'गोलमाल अगेन'...
विज्ञापन
विज्ञापन
golmaal
त्यौहारी सीजन पर अगर दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हों तो उनके बीच में पहली जंग होती है स्क्रीन्स पर कब्जे की। इस साल रिलीज होने वाली सभी फिल्मों से 'गोलमाल अगेन' आगे निकल चुकी है। 'गोलमाल अगेन' ने न सिर्फ आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' को पीछे छोड़ा है, बल्कि किसी भी बॉलीवुडिया फिल्म को साल 2017 की सबसे बड़ी स्क्रीन काउंट के मामले में भी पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि शाहरूख खान की 'रईस' को भी। आगे की स्लाइड्स में जानें, पूरा मामला...
विज्ञापन
गोलमाल
- फोटो : SELF
'गोलमाल अगेन' पूरी दुनिया में 4232 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। स्क्रीन्स का ये आंकड़ा 'सीक्रेट सुपरस्टार' पर काफी भारी पड़ रहा है। आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' को पूरी दुनिया में महज 2840 स्क्रीन्स ही मिल पाई हैं। 'गोलमाल अगेन' ने 3500 से अधिक इंडियन स्क्रीन्स पर कब्जा जमा लिया है, तो "सीक्रेट सुपरस्टार' को 1750 देसी स्क्रीन्स से ही काम चलाना पड़ रहा है।
पहली ही जंग में आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' से आगे निकली अजय की 'गोलमाल अगेन'
पहली ही जंग में आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' से आगे निकली अजय की 'गोलमाल अगेन'