{"_id":"5cff57fcbdec2207697961d9","slug":"ajay-devgn-reaction-who-trolled-to-daughter-nysa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी निसा को ट्रोल किए जाने पर भड़के अजय देवगन, बोले- 'ऐसे लोगों का माइंडसेट ही...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी निसा को ट्रोल किए जाने पर भड़के अजय देवगन, बोले- 'ऐसे लोगों का माइंडसेट ही...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nysa devgan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का पिछले दिनों निधन हो गया। इस दौरान उनकी बेटी निसा को ट्रोल किया गया। दरअसल, निसा की नई तस्वीर में वो अपने दोस्तों के साथ नजर आई थीं। बेटी को ट्रोल किए जाने पर अजय देवगन ने अब करारा जवाब दिया है।
2 of 5
nysa devgan
- फोटो : social media
बेटी के बचाव में अजय देवगन ने कहा कि 'जो लोग ये करते हैं उनका माइंडसेट वैसा ही होता है। हमें इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है। ना ही हम ऐसी बातों को तवज्जो देते हैं जो झूठी आईडी से कमेंट करते रहते हैं।'
3 of 5
nysa devgan
- फोटो : Twitter
डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में अजय देवगन ने बच्चों के करियर के सवाल पर कहा कि 'निसा का बॉलवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। वहीं मेरा बेटा अभी बहुत छोटा है।' बता दें कि वीरू देवगन का निधन 27 मई को हार्ट अटैक से हुआ था। दादा के निधन की खबर सुनकर निसा सिंगापुर से भारत आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nysa and Ajay Devgn
- फोटो : instagram
अजय देवगन अपने परिवार को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। कुछ दिन पहले जब निसा को उसकी ड्रेस को लेकर ट्रोल किया गया तो अजय देवगन ने कहा था, 'वो सिर्फ 15 साल की है। लोग ये भूल जाते हैं और कुछ भी बकवास करते हैं। उसने लॉन्ग टीशर्ट पहनी थी। साथ में शॉर्ट्स भी था। टीशर्ट ज्यादा लंबी थी इसलिए शॉर्ट्स दिखे नहीं और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।'
विज्ञापन
5 of 5
nysa
- फोटो : file photo
बता दें कि निसा अभी केवल 16 साल की हैं वो सिंगापुर से स्कूलिंग कर रही हैं। वहीं अजय देवगन का बेटा युग की उम्र 8 साल है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की हालिया रिलीज दे दे प्यार दे थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत की मुख्य भूमिका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।