हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन की तबीयत खराब है। ऐसे में इस अफवाह पर खुद ऋतिक की बहन ने सफाई दी है। दरअसल सुनैना ने खुद ट्वीट करते हुए कहा है कि उनकी तबीयत एक दम ठीक है। दरअसल ऐसा कहा जा रहा था कि सुनैना रोशन की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सुनैना के लिए अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। सुनैना पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। गौरतलब है कि यह एक फेक न्यूज थी जो तेजी से वायरल हुई थी।
फेक न्यूज पर ऋतिक की बहन सुनैना ने दी सफाई, फोटो शेयर कर लिखा- क्या मैं बीमार दिख रही हूं ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Do I look critically ill ..... pic.twitter.com/zI1kJJQsMy
— Sunaina Roshan (@sunainaRoshan22) June 10, 2019
बता दें कि सुनैना, रोशन परिवार की असली हीरो मानी जाती हैं। सुनैना रोशन के बारे में आप ज्यादा नहीं जानते होंगे क्योंकि वो हमेशा परदे के पीछे रहीं। लेकिन सुनैना ने अपनी जिंदगी को जिस तरह संभाला है उससे वो पूरे परिवार की हीरो हैं। 46 साल की सुनैना का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है।
सुनैना की पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नदार से शादी की। ये शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। सुनैना का नाम कई सेलेब्रिटीज के साथ भी जुड़ता रहा है। सेलेब्स में सुनैना का नाम राजीव पॉल के साथ काफी चर्चा में रहा था। इन सब के अलावा सुनैना कैंसर की बीमारी भी झेल चुकी हैं। सुनैना को सर्वाइकल कैंसर हुआ था। एक लंबे संघर्ष के बाद सुनैना ने अपनी इस बीमारी पर जीत पा ली।