{"_id":"5cd79ebdbdec22075e076243","slug":"ajay-devgn-reveals-why-he-does-not-do-intimate-scenes-on-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"27 साल से पर्दे पर किसिंग सीन क्यों नहीं करते अजय देवगन? वजह काजोल नहीं कुछ और","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
27 साल से पर्दे पर किसिंग सीन क्यों नहीं करते अजय देवगन? वजह काजोल नहीं कुछ और
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 12 May 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर अजय देवगन इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अजय बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो पारिवारिक फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। पर्दे पर वो इंटीमेट सीन देने से बचते हैं, 27 साल के करियर में अजय देवगन ने पहली बार खुलासा किया है कि आखिर वो पर्दे पर ऐसेे सीन क्यों नहीं फिल्माते हैं।
2 of 5
ajay devgn
- फोटो : file photo
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म शिवाय को छोड़ दें तो अजय देवगन को किस सीन करते हुए नहीं देखा गया। डीएनए वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया कि 'मैं ज्यादातर ऐसी फिल्मों के स्क्रिप्ट चुनता हूं जिसे पूरा परिवार बैठकर देख सके। एक समय के बाद किसिंग और इंटीमेट सीन फिल्म को हिट नहीं करा सकते।'
3 of 5
ajay devgn
- फोटो : file photo
अजय देवगन आगे कहते हैं कि 'मैं अपने परिवार के साथ बैठकर फिल्में देखना पसंद करता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि बाकी लोग भी परिवार के साथ फिल्में देखने जाते हैं। ऐसे में इंटीमेट सीन देखते हुए वो असहज हो जाते हैं। खासकर जब आपके साथ बच्चे भी हों। इस वजह से मैं इन सबसे बचता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ajay devgn
- फोटो : file photo
इससे पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने शिवाय फिल्म में दिए गए किसिंग सीन पर कहा था कि 'यह स्क्रिप्ट की डिमांड थी। आपको पता होना चाहिए कि इस तरह के सीन कैसे फिल्माया जा रहा है। इन दिनों लोग जबरदस्ती किसिंग सीन ठूंस देते हैं। फिल्म का प्रमोशन इस तरह से किया जाता है कि तीन मिनट या सात मिनट का लंबा किसिंग सीन है।'
विज्ञापन
5 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : social media
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे 17 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुल प्रीत की मुख्य भूमिका है। फिल्म में तब्बू, अजय देवगन की पूर्व पत्नी होती हैं। वहीं अजय देवगन का दिल अपने से आधी उम्र की लड़की पर आ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।