फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में सबसे तेज शतक जमाने वाले 'संजू' की नजरें अब इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड पर

Tue, 03 Jul 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn to Tiger Shroff Ranbir Kapoor film Sanju will break 5 films records
sanju
'संजू' साल की सबसे ज्यादा तेजी से कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने महज चार दिनों में 147.06 करोड़ का आंकडा़ पार कर लिया है। इसके साथ ही 10 रिकॉर्ड तोड़ दिए है। अगर 'संजू' की कमाई के आंकड़े की रफ्तार ऐसी ही रही तो रणबीर कपूर की फिल्म तेजी से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर कई और फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। तो चलिए आपको 5 ऐसी फिल्में बताते हैं जिनके रिकॉर्ड 'संजू' आने वाले वक्त में तोड़ सकती है।
Ajay Devgn to Tiger Shroff Ranbir Kapoor film Sanju will break 5 films records
race 3
रेस 3
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार हुई थी। इस फिल्म ने 4 दिनों में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। लेकिन रिलीज के 5वें दिन ही 'रेस 3' ढेर हो गई थी। इस फिल्म ने रिलीज के 5वेें दिन 8-9 करोड़ रुपये कमाए थे। 'रेस 3' का बजट 150 था। फिल्म की धीमी रफ्तार से कमाई अब भी जारी है। 'रेस 3' रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके है और यह अब तक यह केवल 242.70 करोड़ ही कमा पाई है। इससे इतना तो तय है रणबीर की 'संजू' रेस के रिकॉर्ड को जल्द ही तोड़ेगी। 
Ajay Devgn to Tiger Shroff Ranbir Kapoor film Sanju will break 5 films records
veere di wedding
वीरे दी वेडिंग
चार सहेलियों की कहानी से सजी 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज काफी रहा। यह फिल्म लगातार तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर पकड़ जमाने में कामयाब रही थी। हालांकि सलमान की 'रेस 3' के रिलीज होने के बाद इसके कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी।पांचवे दिन 'वीरे दी वेडिंग' का कलेक्शन महज 5.47 करोड़ रहा। फिल्म रिलीज हुए एक महीना हो चुका है और अब तक इसका कुल कलेक्शन 137.41 करोड़ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn to Tiger Shroff Ranbir Kapoor film Sanju will break 5 films records
raazi
राजी 
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' का बॉक्स ऑफिस पर पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे दिन शानदार कलेक्शन रहा। हालांकि पांचवे दिन गिरावट दर्ज की गई। इस फिल्म ने 5वें दिन 6.10 करोड़ की कमाई कर पाई थी। 'राजी' फिल्म को रिलीज हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और अब तक का कुल कलेक्शन 193.58 रहा। ऐसे में इतना तो तय है कि रणबीर कपूर की 'संजू' तेजी से 200 करोड़ कमाकर इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 
विज्ञापन
Ajay Devgn to Tiger Shroff Ranbir Kapoor film Sanju will break 5 films records
Film Raid
रेड 
फिल्म 'रेड' में अजय देवगन ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि एक्टिंग के मामले में उनका मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। यह फिल्म 16 मार्च को रिलीज हुई थी। महज 5 दिन में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके 'रेड' ने वर्ल्डवाइड 80 करोड़ कमा लिए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 142.81 करोड़ रहा। इस फिल्म के रिकॉर्ड को 'संजू' फिल्म ने अपने चौथे दिन के कलेक्शन से ही तोड़ दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed