फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बंधन में बंधे आकाश-श्लोका और सनी लियोनी के रोने सहित ये हैं एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें

Sun, 10 Mar 2019 06:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 10 Mar 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
akash ambani shloka mehta wedding and sunny leone cry here is top entertainment news
जयमला डालने के बाद आकाश-श्लोका - फोटो : instagram
शादी के बंधन में बंधे आकाश-श्लोका

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंध गए। शादी की सभी रस्में मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हुईं। इस मौके पर अंबानी के निवास स्थल एंटीलिया को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी को भव्य बनाने में मुकेश अंबानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। 3 दिन तक चलने वाले इस समारोह में ना केवल देश से बल्कि दुनियाभर के कई नामचीन लोगों को निमंत्रण भेजा गया। शादी के बाद 11 मार्च को ग्रैंड रिसेप्सन दिया जाएगा।
akash ambani shloka mehta wedding and sunny leone cry here is top entertainment news
पद्मा खन्ना
पद्मा खन्ना का जन्मदिन
निर्देशक रामानंद सागर के 'रामायण' में कैकयी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस पद्मा खन्ना 10 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 1949 को जन्मीं पद्मा ने 80 के दशक में कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पहचान मिली 'रामायण' में कैकयी के रोल से। पद्मा ने यह रोल इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी कैकयी के नाम से जानने लगे थे।
akash ambani shloka mehta wedding and sunny leone cry here is top entertainment news
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
सलमान की फिल्म में प्रियंका की 'नो एंट्री'
प्रियंका चोपड़ा और सलमान के बीच का विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने पहले सलमान की फिल्म भारत को करने के लिए तैयार हो गई थीं लेकिन बाद में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस फिल्म में कार करने से इनकार कर दिया था। इस बात से सलमान और प्रियंका के बीच नाराजगी भी हो गई थी। खबर है कि सलमान अब तक प्रियंका को माफ नहीं कर पाए हैं और इसलिए वो प्रियंका के साथ काम नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
akash ambani shloka mehta wedding and sunny leone cry here is top entertainment news
जेन-माइकल विन्सेंट - फोटो : social media
जेन-माइकल विन्सेंट का निधन
अमेरिकी अभिनेता जेन-माइकल विन्सेंट का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। विन्सेंट टीवी सीरीज 'एयरवुल्फ' में अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं। विन्सेंट का अभिनय करियर 1967 में शुरू हुआ था। उनकी पहली फिल्म 'द बैंडिट्स' थी, जिसके बाद उन्होंने 'बस्टर एंड बिली', 'द ट्राइब', 'हूपर' और 'डैमनेशन एली' में भी काम किया।
विज्ञापन
akash ambani shloka mehta wedding and sunny leone cry here is top entertainment news
सनी लियोनी - फोटो : social media
रो पड़ीं सनी लियोनी
अरबाज खान अपने नए शो 'Pinch By Arbaaz khan' को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों इस शो का एक प्रोमो
सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था, जिसमें अरबाज कई सेलेब्स के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस शो वह में सेलिब्रिटिज के साथ सोशल मीडिया पर कमेंट किए हुए अजीबोगरीब सवाल पूछ रहे हैं। अरबाज ने इस दौरान सनी लियोनी के साथ हुए शूट को लेकर भी बातचीत की। अरबाज ने कहा, 'जब हम सनी लियोनी के साथ शूट कर रहे तो हमने उनसे यूजर्स द्वारा किए गए कई सवाल पूछे, इनमें से एक यूजर ने इतना भद्दा सवाल पोस्ट किया था जिसे सुनकर सनी लियोनी रो पड़ी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed