फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PADMAN ने बनाया नंबर वन धमाकेदार रिकार्ड, 'पद्मावत' के 'खिलजी' 5वें पर खिसके

Mon, 12 Feb 2018 01:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar beats Ranveer Singh to be number one in popularity charts, Amitabh on number 2
अक्षय कुमार की फिल्‍म 'पैडमैन' रिलीज के बाद से ही बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को मिल रही कामयाबी का सीधा फायदा अक्षय को हुआ है। जी हां, अक्षय कुमार पॉपुलेरिटी चार्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। 
akshay kumar beats Ranveer Singh to be number one in popularity charts, Amitabh on number 2
'स्‍कोर ट्रेंड' नाम की एक अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी ने यह आंकड़े एक भारतीय वेबसाइट को दिए हैं। पि‍छले हफ्ते रणवीर सिंह नंबर 1 पर बने हुए थे लेकिन 'पैडमैन' अक्षय की वजह से वे नंबर 5 पर खिसक गए हैं। बता दें कि 'पद्मावत' की सफलता ने रणवीर को पूरा हफ्ता नंबर एक पर बनाए रखा। 
 
akshay kumar beats Ranveer Singh to be number one in popularity charts, Amitabh on number 2
अक्षय के बाद, दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्‍चन, तीसरे नंबर पर सलमान खान और चौथे नंबर पर शाहरुख बने हुए हैं। 'स्‍कोर ट्रेंड' के को-फाउंडर 'अश्‍व‍िनी कौल' ने बताया कि वे भारत में 14 भाषाओं में 600 से ज्यादा समाचार स्रोतों से डेटा इकट्ठा कर मीडिया का विश्लेषण करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar beats Ranveer Singh to be number one in popularity charts, Amitabh on number 2
स्कोर ट्रेंड के अनुसार, अक्षय 1 फरवरी से 8 फरवरी तक 57.67 अंक के साथ तीसरे नंबर पर थे। 8 फरवरी से 15 फरवरी तक 94.50 अंक तक पहुंच कर 36.83 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की। वहीं रणवीर, जो 1 फरवरी से 8 फरवरी तक 78.11 अंकों के साथ बने हुए थे, 37.49 अंकों के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर आ गए उन्‍हें 40.62 अंकों का नुकसान हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed