फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sooryavanshi on OTT: अक्षय की फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर पूरा, अब नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देखिए ‘सूर्यवंशी’

Fri, 03 Dec 2021 11:58 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 03 Dec 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Katrina Kaif starrer Sooryavanshi arrives on Netflix on December 3
Sooryavanshi - फोटो : Instagram

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन चौथे हफ्ते में कमजोर पड़ता दिख रहा है। फिल्म दो सौ करोड़ के जादुई आंकड़े से अब भी करीब नौ करोड़ रुपये दूर है। और, शुक्रवार आधी रात को इसके ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाने के बाद अब इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर और कमजोर हो सकती है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ से पहले अक्षय कुमार की दो फिल्में ‘गुड न्यूज़’ और ‘मिशन मंगल’ ही दो सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पाने में सफल रही हैं। ‘सूर्यवंशी’ के निर्माताओं को हालांकि अब भी उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ का आंकड़ा छूने में सफल रहेगी।

Akshay Kumar Katrina Kaif starrer Sooryavanshi arrives on Netflix on December 3
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को रिलीज के चार हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज होने की बात फिल्म की रिलीज होने से पहले ही तय हो गई थी और इसे लेकर फिल्म के निर्माताओं, वितरकों और प्रदर्शकों के बीच लंबी खींचतान भी चली। इसी के चलते फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की एडवांस बुकिंग पर भी असर पड़ा। फिल्म ने चौथे हफ्ते में शुक्रवार को 71 लाख रुपये, शनिवार को 1.43 करोड़ रुपये, रविवार को 2.05 करोड़ रुपये, सोमवार को 62 लाख रुपये, मंगलवार को 64 लाख रुपये और गुरुवार को 51 लाख रुपये कमाए। फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई अब तक 190.88 करोड़ रुपये हो चुकी है। इसमें गुरुवार के आंकड़े जोड़ने के बाद फिल्म की कमाई और बढ़ने के आसार हैं। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म चौथे हफ्ते में ही दो सौ करोड़ रुपये का आंकडा छू लेगी पर ऐसा हो नहीं सका।

Akshay Kumar Katrina Kaif starrer Sooryavanshi arrives on Netflix on December 3
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को खोलने के एलान के बाद सबसे पहले जिन मेगा बजट फिल्मों के रिलीज होने का एलान हुआ था उसमें ‘सूर्यवंशी’ सबसे आगे थी। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने अपनी लागत और बाद में उस लागत पर लगे ब्याज की रकम फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई, सैटेलाइट राइट्स और ओटीटी राइट्स से वसूल कर ली है। लेकिन फिल्म के बन जाने के बाद लंबे समय तक रिलीज न हो पाने के चलते इसके सुपरहिट फिल्म का तमगा पाने में अड़चनें दिख रही हैं। आमतौर पर किसी फिल्म की कुल लागत की दूनी कमाई होने पर ही फिल्म सुपरहिट मानी जाती है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज तक इस पर इसके निर्माताओं के करीब दो सौ करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Katrina Kaif starrer Sooryavanshi arrives on Netflix on December 3
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू के हिसाब से फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल नहीं दिखाया। उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म कम से कम तीन सौ करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं होता देखकर ही अक्षय कुमार की एक और फिल्म ‘अतरंगी रे’ को इसके निर्माताओं ने सीधे ओटीटी पर ही रिलीज करने का फैसला कर लिया। इस फिल्म में अक्षय का स्पेशल अपीयरेंस बताया जाता है। फिल्म के लीड कलाकार धनुष और सारा अली खान हैं। फिल्म को निर्देशित किया है आनंद एल राय ने जिनकी पिछली फिल्म ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी।

विज्ञापन
Akshay Kumar Katrina Kaif starrer Sooryavanshi arrives on Netflix on December 3
सूर्यवंशी और इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अक्षय कुमार के करियर में अब तक कोई भी सोलो फिल्म दो सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। दो सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली उनकी इसके पहले की फिल्में ‘गुड न्यूज’ और ‘मिशन मंगल’ रही हैं। फिल्म ‘गुड न्यूज’ में वह पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के अलावा करीना कपूर औऱ कियारा आडवाणी के साथ थे और ‘मिशन मंगल’ की गिनती विद्या बालन की सुपरहिट फिल्मों में भी होती है। इस फिल्म में अक्षय और विद्या के अलावा तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुलहरी, शरमन जोशी और नित्या मेनन जैसे सितारे भी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed