फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर की खबर सुन सोनाली बेंद्रे से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'वो फाइटर है'

Thu, 05 Jul 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar met sonali bendre in new york
सोनाली बेंद्रे

हाल ही में खबर आई कि 90 के दशक की एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर से जूझ रही हैं । इस बात की जानकारी खुद सोनाली ने ट्वीट कर दी । सोनाली इस समय न्यूयॉर्क में रहकर अपना इलाज करवा रही हैं । इस खबर से पूरा बॉलीवुड हैरान है ।

akshay kumar met sonali bendre in new york
सोनाली बेंद्रे

सोनाली रियलिटी टीवी शो 'इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज 3' की शूटिंग कर रही थीं । लेकिन एक महीने पहले उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया था। इस मुश्किल घड़ी में पूरा परिवार और दोस्त सोनाली के साथ हैं। अब खबर है कि अक्षय कुमार सोनाली से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे हैं । 

akshay kumar met sonali bendre in new york
सोनाली बेंद्रे के साथ कुणाल सिंह

सोनाली से मिलने के बाद अक्षय कुमार ने कहा कि वो फाइटर हैं और इससे लड़कर वापस आ जाएंगी । भगवान उन्हें अच्छी सेहत दे । बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा अदिति राव हैदरी और हुमा कुरैशी भी सोनाली के मुंबई स्थित घर पहुंची थीं ।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar met sonali bendre in new york
सोनाली बेंद्रे

सोनाली के घर और परिवार को उनकी ननद सृष्टि आर्या संभाल रही हैं । सृष्टि ने सोनाली के बारे में कहा, 'उनकी बीमारी का पता एकदम से चला । ऐसी सब बातें अचानक ही होती हैं । सोनाली एक फाइटर हैं वो यकीनन ही इससे लड़ेंगी । वो काफी पॉजिटिव हैं । वो बीमारी को मात देकर वापस जरूर लौटेंगी ।'

विज्ञापन
akshay kumar met sonali bendre in new york
सोनाली बेंद्रे

सोनाली ने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'कई बार जिंदगी आपको ऐसे मोड़ पर ले आती है जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होता है । मुझे हाईग्रेड कैंसर डायग्नोज हुआ है जिसके बारे में कोई ख्याल तक नहीं था । मेरे दोस्त और परिवार के लोग साथ हैं और मुझे सहारा दे रहे हैं । इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मैं न्यूयॉर्क में हूं । मैं इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हूं ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed