सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय की नई फिल्म पर आया अपडेट, 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' में लोगों की जान बचाते दिखेंगे अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 11 May 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Parineeti Chopra Next Movie Called The Great Indian Rescue as Per Reports
कैप्सूल गिल - फोटो : सोशल मीडिया

केसरी, एयरलिफ्ट और रुसतम जैसी फिल्मों में रियल लाइफ कैरेक्टर निभाकर छा जाने वाले  अक्षय कुमार एक बार फिर लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी आगामी फिल्म में वह एक बार फिर इसी तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं। 


Prosenjit Chatterjee Interview: 300 फिल्में, सौ निर्देशक और ‘जुबली’, प्रोसेनजीत बोले, अब ऐसा चाहता हूं कि...

Trending Videos
Akshay Kumar Parineeti Chopra Next Movie Called The Great Indian Rescue as Per Reports
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी अगली फिल्म में अक्षय पूर्व एडिशनल चीफ माइनिंग इंजीनियर दिवंगत जसवंत सिंह गिल की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जसवंत गिल को 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज के कोयले की खदान में आई बाढ़ में फंसे 65 श्रमिकों की जान बचाने के लिए जाना जाता है। इस बचाव कार्य को भारत के इतिहास का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन भी माना जाता है।
TRP WEEK 18 : टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 से 'इमली' का पत्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Parineeti Chopra Next Movie Called The Great Indian Rescue as Per Reports
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल इस फिल्म से जुड़ा अक्षय का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उस समय कई रिपोर्ट्स में यह अनुमान लगाया गया था कि फिल्म का नाम कैप्सूल गिल होगा। हालांकि, एक प्रमुख वेबसाइट के सूत्र के मुताबिक अब फिल्म का नाम द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू कर दिया गया है। 
Sohail-Salman Khan: सलमान खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं सोहेल, बोले- भाई हैं लेकिन प्रोफेशनल हैं

Akshay Kumar Parineeti Chopra Next Movie Called The Great Indian Rescue as Per Reports
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्र के अनुसार, निर्माताओं को लगा कि यह विशेष नाम फिल्म की कहानी के साथ अधिक न्याय करेगा, साथ ही मेकर्स ने यह भी महसूस किया कि यह नाम ज्यादा पावरफुल है। इस फिल्म को इसी साल रिलीज करने की तैयारी है, जिसमें अभिनेता के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं। 
Asterix and Obelix The Middle Kingdom Review: निशाने से भटक गई एस्टेरिक्स ओबेलिक्स की कहानी, पढ़िए पूरा रिव्यू

विज्ञापन
Akshay Kumar Parineeti Chopra Next Movie Called The Great Indian Rescue as Per Reports
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो फिलहाल वह बड़े मियां छोटे मियां को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से वह एक बार फिर एक्शन अवतार में लौट रहे हैं। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। माना जा रहा है कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ईद 2024 पर रिलीज हो सकती है।
Adipurush: नहीं थम रहीं आदिपुरुष की मुश्किलें, सनातन धर्म ने सेंसर बोर्ड के माध्यम से की स्क्रीन टेस्ट की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed