बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के नाम इन दिनों कई फिल्में हैं। वह जल्द ही अपनी कई फिल्मों से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले हैं। अब दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। इस दिवाली अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म के बारे में बताया है।
दिवाली पर अक्षय कुमार ने दिया फैंस को खास तोहफा, 'रामसेतु' में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की नई फिल्म का नाम रामसेतु है। उन्होंने इस फिल्म से जुड़े अपने दो लुक सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म रामसेतु से जुड़ा पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार लंबे बालों के साथ दिखाई दे रहें हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की कार्गो पहन रखी है। वहीं अपने गले में रूमाल लपेटा हुआ है।
इस पोस्टर में अक्षय कुमार के पीछे भगवान राम की तस्वीर दिखाई दे रहे है। इस पोस्टर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाए जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है - राम सेतु आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं।'
इस दीपावली,भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे।इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है - राम सेतु
आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएंl pic.twitter.com/529Svh0iB2
वहीं फिल्म रामसेतु से जुड़ा अक्षय कुमार ने दूसरा पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। रामसेतु के पोस्ट के अनुसार इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे। जबकि निर्माता अरुण भाटिया और विक्रम मल्होत्रा है। सोशल मीडिया पर फिल्म रामसेतु का पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार के फैंस भी उनकी इस फिल्म के पोस्टर को पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म लक्ष्मी को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म नौ नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। हालांकि अक्षय कुमार की यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। फिल्म लक्ष्मी में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।
पढ़ें: जमीन पर बैठकर खाना खाती हुई नजर आईं कीर्ति कुल्हारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें