{"_id":"5d5390298ebc3e6cb66e98a1","slug":"akshay-kumar-talk-about-his-struggle-days-says-didn-t-have-even-rs-200","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर ने कहा, 'उस समय 200 रुपये भी नहीं हुआ करते थे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर ने कहा, 'उस समय 200 रुपये भी नहीं हुआ करते थे'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार का नाम इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड एक्टर की लिस्ट में शामिल किया गया है । ये लिस्ट फोर्ब्स ने जारी की थी । अक्षय एक साल में 4 से 5 फिल्में देते हैं, जिसमें से ज्यादातर हिट होती हैं । इन दिनों अक्षय अपनी अगली फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोशन में बिजी हैं ।
2 of 5
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan
- फोटो : twitter
अक्षय ने जब अपने करियर की शुरुआत की तो कई फ्लॉप फिल्में दी थीं । हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय ने अपने स्ट्रगल और सक्सेस के बारे में बात की । उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा लेकिन कभी उम्मीद नहीं छोड़ी । अक्षय कहते हैं, 'मैं आपको कुछ चीजों के बारे में बताऊंगा, जो मेरे साथ बार-बार हुईं।'
3 of 5
twinkle khanna, akshay kumar
- फोटो : social media
'मैंने बहुत बुरे दिन भी देखे हैं । मेरी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए जो हर एक्टर के साथ होता है, लेकिन जब मेरे साथ ऐसा होता था तो मैं एक ही चीज करता था । मैं अपनी बिल्डिंग के नीचे जाता था और अपनी कारों को गिनता था । फिर मैं अपने घर को देखता था। कभी-कभी मैं अपने ऑफिस भी जाता था और वहां सबकुछ देखता था ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amitabh Bachchan, Akshay Kumar
- फोटो : social media
'मैं सोचता था कि क्यों रो रहा हूं मैं । फायदा क्या है । भगवान की दया हमेशा मेरे ऊपर रही है। दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जिनके पास कुछ नहीं है । अगर मैं इस तरह सोचने लगूंगा तो मैं सबसे ज्यादा मतलबी इंसान होऊंगा। मेरे जेब में 200 रुपये भी नहीं थे जब मैंने अपना करियर शुरू किया था । अाज मेरे पास बहुत कुछ है । '
विज्ञापन
5 of 5
John and Akshay Kumar
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फोर्ब्स लिस्ट में नाम आने के बाद अक्षय ने कहा था, 'मैंने एक-एक पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत की है । मेरे लिए पैसा जरूरी है लेकिन एक सीमित तरह से । ये मेरी मेहनत की कमाई है । पैसा आपको आसानी से नहीं मिलता है । इसलिए मेरे लिए ये बहुत मायने रखता है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।