फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेट वर्थ: रणबीर और आलिया में कौन है ज्यादा अमीर? संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Sun, 01 Aug 2021 01:08 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 01 Aug 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt and ranbir kapoor net worth will blow your mind know who is more rich
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज के समय के बड़े स्टार हैं जिन्होंने स्टार किड्स होते हुए भी अपनी प्रतिभा साबित की है। रणबीर और आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार पर्द पर साथ नजर आएंगे लेकिन निजी जिंदगी में दोनों अक्सर हाथ में हाथ डाले नजर आते हैं। अक्सर दोनों की शादी की खबरें चर्चा में छाई रहती हैं। कई बार तो ऐसा भी कहा गया कि दोनों ने सगाई कर ली है लेकिन ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं हुई है। 



करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रणबीर और आलिया

हालांकि आलिया और रणबीर दोनो ही अपने करियर पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं। ऐसे में उनकी शादी होने में अभी वक्त है।दोनों ही बॉलीवुड के टॉप स्टार हैं जो एक एक फिल्म के करोड़ों रुपये वसूलते हैं। वहीं विज्ञापन के जरिए भी रणबीर और आलिया जबरदस्त कमाई करते हैं। दोनों की नेट वर्थ यानि कुल संपत्ति जानकर आपके होश उड़ सकते हैं।

Alia bhatt and ranbir kapoor net worth will blow your mind know who is more rich
रणबीर कपूर - फोटो : You Tube

रणबीर कपूर की बात करें तो कपूर खानदान के इस लाडले बेटे की कुल संपत्ति लगभ 325 करोड़ रुपये है। उनकी संपत्ति में मुंबई में उनके शानदार घर के साथ-साथ देश भर में उनकी कई प्रॉपर्टी शामिल है जो लगभग 16 करोड़ रुपये है। रणबीर का परिवार बॉलीवुड के सबसे रईस और बड़े परिवारों में से एक है। इसके बाद भी रणबीर ने अकेले अपने दम पर इतने रुपये कमाए हैं।

Alia bhatt and ranbir kapoor net worth will blow your mind know who is more rich
रणबीर कपूर - फोटो : फाइल

रणबीर को गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास रेड स्पोर्ट्स कार है जिनके तो बॉलीवुड के कई स्टार भी दीवाने हैं। रणबीर के पास रेंज रोवर वोग है जिसकी कीमत 1.6 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही उनके पास एक मर्सिडीज-बेंज जी 63 एएमजी है जिसकी कीमत 2.14 करोड़ रुपये है। रणबीर विज्ञापन के जरिए भी जबरदस्त कमाई करते हैं। फिल्मों की बात करें तो वो 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा 'एनिमल', 'शमशेरा' और 'लव रंजन' की एक अनटाइटल्ड फिल्म में काम करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt and ranbir kapoor net worth will blow your mind know who is more rich
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

दूसरी तरफ रणबीर के लेडी लव की बात करें तो उन्होंने अपने छोटे से ही करियर में जबरस्त सफलता हासिल कर रही है। आलिया करीब 165 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। उनके पास बांद्रा में अपना एक घर है जिसकी कीमत करीब 32 करोड़ रुपये है। इसके अलावा आलिया के पास एक वैनिटी वैन है। उनके पास लंदन में एक पॉश इलाके में घर भी है। 

विज्ञापन
Alia bhatt and ranbir kapoor net worth will blow your mind know who is more rich
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

रणबीर की तरह आलिया भी गाड़ियों की काफी शौकीन हैं। उनके पास एक रेंज रोवर वोग है जिसकी कीमत 1.74 करोड़ रुपए है। साथ ही उनके पास ऑडी ए6 है जिसकी कीमत 61 लाख रुपये है और एक बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज भी है जिसकी कीमत 1.37 करोड़ रुपये है। वहीं आलिया कई बड़े ब्रांड की एंबेसडर भी हैं और विज्ञापन के जरिए काफी कमाई करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed