{"_id":"5ddb59ff8ebc3e54eb2a87bf","slug":"alia-bhatt-look-alike-bhuvam-bam-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट का हमशक्ल निकला ये यूट्यूबर, बोला- 'मैं आपकी तरह दिखने लगा हूं डेट पर चलो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट का हमशक्ल निकला ये यूट्यूबर, बोला- 'मैं आपकी तरह दिखने लगा हूं डेट पर चलो'
Mon, 25 Nov 2019 04:20 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्रियों के हमशक्ल का होना आम बात हो गई है। अभी तक आपने श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, अनुष्का शर्मा, मधुबाला और काजोल जैसी बड़ी हीरोइनों के हमशक्ल देखे होंगे । अब आज हम आपको आलिया भट्टी के हमशक्ल से मिलाते हैं । जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है ।
bhuvan bam
- फोटो : social media
आलिया भट्ट का हमशक्ल कोई लड़की नहीं, बल्कि लड़का है। दरअसल, मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम को फैंस आलिया भट्ट का हमशक्ल बता रहे हैं। भुवन की एक फोटो वायरल होने के बाद फैंस ऐसा रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल, भुवन की एक फोटो 'tell my kids' ट्रेंड के चलते वायरल हो गई ।
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
इस ट्रेंड में यूजर्स भविष्य में अपने बच्चों को क्या-क्या बताएंगे, इसे लेकर फनी रिएक्शन दे रहे हैं। इसी ट्रेंड पर एक यूजर ने भुवन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपने बच्चों को बताऊंगी कि ये दाढ़ी वाली आलिया भट्ट थी। इस ट्वीट को भुवन ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि जब मैंने इस फोटो को देखा था तो मैंने भी फोटोग्राफर को सबसे पहले यही कहा था। मुझे लगता है कि मैं आलिया भट्ट जैसा लगता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
इसके बाद भुवन ने अपनी फोटो को फिर से ट्वीट करते हुए आलिया भट्ट को कॉफी डेट के लिए पूछा। उन्होंने आलिया को टैग करते हुए लिखा कि प्लीज कॉफी डेट के लिए चलते हैं क्योंकि मैं अपनी क्रश की तरह दिखने लगा हूं। इसके साथ ही भुवन ने ट्विटर यूजर्स को इस फोटो को रीट्वीट करने के लिए कहा ।
विज्ञापन
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। ऐसे में देखना ये है कि आलिया, भुवन के कॉफी डेट पर चलने के प्रपोजल को एक्सेप्ट करती हैं या नहीं। आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। ये आलिया और रणबीर की साथ में पहली फिल्म है ।