फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया से रणबीर की शादी को लेकर करीबी दोस्त आकांक्षा ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'मैं भी इस तरह की..'

Tue, 07 Apr 2020 04:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 07 Apr 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor wedding in December fried  Akansha Ranjan reaction
Akansha Ranjan, Alia and Ranbir - फोटो : twitter

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें बीते कई दिनों से आ रही थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों इस साल के आखिर में कश्मीर में सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर शादी को लेकर किसी भी तरह का अभी तक कोई बयान नहीं आया है। वहीं अब आलिया की करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन ने इन दोनों की शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।  

Alia Bhatt Ranbir Kapoor wedding in December fried  Akansha Ranjan reaction
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : file photo

बॉलीवुड वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो रणबीर और आलिया इस साल दिसंबर में शादी करेंगे। ये दोनों पहले डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे लेकिन अब दोनों परिवार ने मुंबई में शादी करने का फैसला किया है। ऋषि कपूर की सेहत पहले से बेहतर है इसलिए दोनों परिवार ये सेलिब्रेशन करने के लिए तैयार हैं।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor wedding in December fried  Akansha Ranjan reaction
Akansha Ranjan and Alia Bhatt - फोटो : twitter

खबरों की मानें तो शादी के फंक्शन 21 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे और चार दिन तक चलेंगे। हालांकि शादी की तरीख तय की जानी बाकी है। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया की दोस्त ने इंटरव्यू में कहा- 'मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मैं भी इस तरह की अफवाह सुन रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor wedding in December fried  Akansha Ranjan reaction
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया और रणबीर इस वक्त लॉकडाउन में एक साथ ही समय बिता रहे हैं। इस बात का सबूत आलिया का पोस्ट और वायरल तस्वीरें हैं। जिसमें दोनों एक साथ सड़क पर स्पॉट हुए थे। ये दोनों जल्द ही एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'ब्रह्मास्त्र' है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor wedding in December fried  Akansha Ranjan reaction
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : social media

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होनी है। इस फिल्म में पहली बार आलिया-रणबीर एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी होंगे। ऐसे में इन दोनों की शादी की खबरों ने और जोर पकड़ा है। 

पिता सलीम के साथ इस तरह समय बिताते हैं सलमान, पुरानी तस्वीर में दिख रही जबरदस्त बॉन्डिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed