{"_id":"5d22f0e38ebc3e6cbc338dee","slug":"alia-bhatt-wishes-birthday-to-ranbir-kapoor-mom-neetu-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर की मां नीतू कपूर को आलिया ने विश किया बर्थडे, फोटो शेयर कर लिखा प्यार भरा मैसेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर की मां नीतू कपूर को आलिया ने विश किया बर्थडे, फोटो शेयर कर लिखा प्यार भरा मैसेज
Mon, 08 Jul 2019 12:59 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, ये बात जगजाहिर है । आलिया अक्सर रणबीर के परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं । पिछले दिनों ही आलिया और रणबीर, ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क गए थे । आज नीतू कपूर के 61वें जन्मदिन पर आलिया ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश किया है । आलिया ने नीतू के साथ एक तस्वीर पोस्ट की । साथ ही उनके लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा ।
alia bhatt
आलिया लिखती हैं, 'आपको जन्मदिन की बधाई । आज आपका दिन प्यार, हंसी और केक के साथ बहुत अच्छा गुजरे । आपको मेरी तरफ से बड़ा और टाइट हग ।' इस फोटो में आलिया और नीतू की स्पेशल बॉन्डिंग नजर आ रही है । बता दें कि आलिया की अक्सर कपूर खानदान के साथ तस्वीरें सामने आती रहती हैं ।
alia bhatt
पिछले दिनों जब आलिया, रणबीर के साथ न्यूयॉर्क में थीं तो दोनों की वहां से कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । आलिया और रणबीर ने कुछ समय पहले ही अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी की है । ये पहली बार होगा जब आलिया-रणबीर किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है । आलिया-रणबीर के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे । इसके अलावा आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग भी शुरू करेंगी । फिल्म में आलिया के अपोजिट सलमान खान नजर आएंगे ।
विज्ञापन
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
ये सलमान और आलिया की साथ में पहली फिल्म होगी । रणबीर की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा उनके पास 'शमशेरा' है । जिसका फर्स्ट लुक काफी समय पहले आया था । साथ ही रणबीर के पास लव रंजन की भी एक फिल्म है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। इसमें रणबीर के साथ अजय देवगन भी नजर आएंगे ।