मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आज खबर सामने आई की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को उज्जैन में मंदिर के बाहर भारी विरोध के चलते महाकाल के दर्शन किए बिना ही लौटना पड़ा, तो वहीं कपिल शर्मा की फिल्म को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। इसी तरह से आज भी बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं हैं, तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
Filmy Wrap:रणबीर-आलिया का विरोध और बुसान इंटरनेशनल में पहुंची कपिल की फिल्म,पढ़ें मनोरंजन जगत की दस बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार शाम को महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बिना दर्शन किए ही मंदिर से वापस लौटना पड़ा। सिर्फ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सके। दरअसल आलिया-रणबीर और अयान मुखर्जी के आने से पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर के मुख्य और VVIP शंख द्वार पर जोरदार हंगामा कर दिया था, जिसके बाद रणबीर-आलिया और अयान मुखर्जी तीनों को उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के घर पहुंचना पड़ा।
Brahmastra: उज्जैन आए रणबीर-आलिया नहीं कर पाए महाकाल के दर्शन, बीफ वाले बयान पर बजरंग दल का हंगामा
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा टीवी पर अपने शो 'द कपिल शर्मा' के साथ वापसी कर ही रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिसा दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एशियाई प्रीमियर के लिए चुना गया है। कपिल शर्मा की इस फिल्म को ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा सेक्शन के तहत दिखाया जाना है।
Zwigato: टोरंटो के बाद अब बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची ‘ज्विगाटो’, डिलीवरी बॉय बन छाए कपिल शर्मा
कमाल आर खान उर्फ केआरके को मंगलवार को मुंबई की एक अदालत ने जमानत दे दी। बता दें कि, केआरके को वर्सोवा पुलिस द्वारा छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमाल अब भी जेल में ही रहेगें। क्योंकि, केआरके को अक्षय कुमार, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अन्य के बारे में उनके कथित अपमानजनक ट्वीट से संबंधित मामले में जमानत नहीं मिली है।
KRK: केआरके को मिली जमानत लेकिन जेल में ही रहेंगे कमाल आर खान, जानिए क्या है पूरा माजरा
अक्षय कुमार के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। पहले बच्चन पांडे, फिर सम्राट पृथ्वीराज और अब रक्षा बंधन...अभिनेता की बैक-टू-बैक तीन फिल्में फ्लॉप रहीं। हालांकि, खिलाड़ा कुमार ने हार नहीं मानी। 'रक्षा बंधन' की रिलीज के मात्र 22 दिनों बाद वह एक और फिल्म लेकर दर्शकों के पास पधारे। लेकिन, इस बार उन्होंने सिनेमाप्रेमियों से सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर मुलाकात की। अक्षय कुमार के इस निर्णय की वजह से वह चौथी फ्लॉप फिल्म देने से बच गए। इनफैक्ट, यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्मों में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म बन गई है।
Akshay Kumar: फ्लॉप की हैट्रिक लगाने के बाद चमकी अक्षय की किस्मत, इस फिल्म को IMDB पर मिली सबसे ज्यादा रेटिंग