{"_id":"5c91c172bdec22140e10734e","slug":"alka-yagnik-birthday-special-story-know-about-her-filmy-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1000 फिल्मों में 2500 गाने गा चुकीं अल्का याग्निक को भूला बॉलीवुड, 4 साल पहले गाया था सुपरहिट गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
1000 फिल्मों में 2500 गाने गा चुकीं अल्का याग्निक को भूला बॉलीवुड, 4 साल पहले गाया था सुपरहिट गाना
लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद जिस सिंगर के गाने सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए, वो अल्का याग्निक हैं । 90 के दशक में हर दूसरी बॉलीवुड फिल्म के गानों में अल्का की आवाज सुनाई देती थी । कोई भी फिल्म अल्का के गानों के बिना अधूरी लगती थी । आज अल्का अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । इस मौके पर जानते हैं अल्का के बारे में कुछ अनसुनी बातें....
2 of 8
alka yagnik
अल्का याग्निक ने 30 सालों तक बॉलीवुड को अपनी आवाजा से सजाए रखा। उन्हें प्लेबैक सिंगर के तौर पर 2 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है । अल्का का जन्म कोलकाता की एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया था।
3 of 8
alka yagnik
घर में संगीत का माहौल होने के कारण उनकी भी संगीत में रुचि बढ़ती गई। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। अल्का कोलकाता आकाशवाणी में गाने लगी थीं। साथ ही वो भजन भी गाया करती थीं। 10 साल की उम्र में वो अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और फिल्ममेकर राज कपूर से मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
alka yagnik
राज कपूर को अल्का की आवाज बहुत पसंद आई और उन्हें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से मिलवाया। अल्का ने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1979 में आई फिल्म 'पायल की झंकार' से की थी। अल्का ने जब अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' का गाना 'मेरे अंगने में' गाया तो वो जबरदस्त हिट हुआ।
विज्ञापन
5 of 8
Alka Yagnik
- फोटो : instagram
इसके बावजूद अल्का को बॉलीवुड में पैर जमाने में करीब 8 साल तक स्ट्रगल करना पड़ा। 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' के बाद अलका को प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिल पाई। इसके बाद तो अल्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अल्का अब तक 1100 फिल्मों में करीब 2400 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।