फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण की इन फिल्मों का रहा टीवी की टीआरपी में दबदबा, अल्लू अर्जुन ने हिंदी पट्टी में लहराया परचम

Sat, 23 Jan 2021 11:43 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 23 Jan 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
Allu Arjun film bags the highest TRP on television See List Here
allu arjun - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया की तरफ से हर हफ्ते जारी किए जाने वाले पिछले कुछ हफ्तों के टीआरपी चार्ट को अगर उठाकर देखा जाए तो पता चलेगा कि टीवी पर एक्शन और कॉमेडी फिल्मों की ही मांग रहती है। जबकि ओटीटी पर सबसे ज्यादा व्यूअरशिप पाने वाले वही प्रोजेक्ट होते हैं जिनमें सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर, साइंस फिक्शन और एडवेंचर जैसे तत्व हों।

Allu Arjun film bags the highest TRP on television See List Here
धनुष - फोटो : ट्विटर

पिछले हफ्ते में टीआरपी चार्ट में शीर्ष फिल्में दक्षिण भारतीय हैं जिन्हें हिंदी में डब करके ढिंचक चैनल पर प्रसारित किया गया। इन फिल्मों में पहला स्थान अल्लू अर्जुन की 'सराइनोडु' ने पाया। दूसरे स्थान पर रही धनुष की 'अनेगन' और तीसरा स्थान अभिनेता यश की 'गजाकेसरी' को मिला। इसी क्रम में चौथा स्थान भी यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' को मिला जो सोनी मैक्स पर प्रसारित हुई। और, पांचवें नंबर पर आई ढिंचक चैनल पर प्रसारित हुई फिल्म 'वेदलम'।

Allu Arjun film bags the highest TRP on television See List Here
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : Hombale Films/YouTube

प्रीमियम चैनलों पर प्रसारित हुई फिल्मों में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। इनमें भी पहला स्थान सोनी मैक्स पर प्रसारित हुई 'केजीएफ चैप्टर 1' को मिला है। वहीं दूसरे स्थान पर रही स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुई फिल्म 'खुदा हाफिज'। इस फिल्म में अभिनेता विद्युत जामवाल और शिवालीका ओबेरॉय ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun film bags the highest TRP on television See List Here
हाउसफुल 4 - फोटो : सोशल मीडिया

जी सिनेमा पर प्रसारित हुई प्रभु देवा की फिल्म 'नाच लकी नाच' भी तीसरा स्थान पाने में कामयाब रही। वहीं चौथे स्थान पर रही स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुई फिल्म 'हाउसफुल 4'। पांचवां और अंतिम स्थान सोनी मैक्स पर प्रसारित हुई फिल्म 'हर दिन दिवाली' को मिला।

विज्ञापन
Allu Arjun film bags the highest TRP on television See List Here
जुड़वा 2 - फोटो : ट्विटर

मुफ्त में फिल्में देखने वाले लोगों ने ढिंचक चैनल को खूब देखा और शीर्ष पांच फिल्मों में से पहली चार फिल्में इसी चैनल पर सबसे ज्यादा देखी गईं। पहला नंबर धनुष की 'अनेगन' को मिला। दूसरा अल्लू अर्जुन की 'सराइनोडु' को, तीसरा यश की 'गजाकेसरी' को और चौथा पवन कल्याण की 'कटमरायूडू' को। पांचवें नंबर पर सिर्फ चैनल अलग रहा लेकिन लोगों की पसंद वही थी। पांचवां स्थान स्टार उत्सव मूवीज पर प्रसारित हुई फिल्म 'जुड़वा 2' को मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed