फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेक इन इंडिया के तहत बनेगी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा, 6 मिनट के एक्शन पर खर्च होंगे 6 करोड़ रुपये

Sun, 10 May 2020 08:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 10 May 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun Upcoming Film Pushpa To Create Under Make In India Action Sequence Shot Worth Rupees 6 Crore
Allu Arjun film Pushpa - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा' को लेकर सुर्खियों में हैं। 8 अप्रैल 2020 को उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर इस फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म में अल्लू का राउडी लुक काफी पसंद किया गया। फिल्म में एक्शन सीक्वंस की भरमार होने की बात की जा रही है।

Allu Arjun Upcoming Film Pushpa To Create Under Make In India Action Sequence Shot Worth Rupees 6 Crore
अल्लू अर्जुन - फोटो : Social Media

इन्हीं में से एक, 6 मिनट का भव्य एक्शन सीक्वंस होगा जिसपर 6 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी बीच फिल्म को लेकर एक रोचक जानकारी सामने आई है। निर्माताओं के अनुसार 'पुष्पा' पूरी तरह से मेक इन इंडिया के तहत बनी फिल्म होगी। भारतीय फिल्म उद्योग के श्रमिकों को रोजगार देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

Allu Arjun Upcoming Film Pushpa To Create Under Make In India Action Sequence Shot Worth Rupees 6 Crore
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह 6 मिनट का एक्शन सीक्वंस अल्लू अर्जुन और फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले विजय सेतुपति के बीच फिल्माया जाएगा। यह एक्शन दृश्य राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुके स्टंट कोरियोग्राफर पीटर हेइन द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Upcoming Film Pushpa To Create Under Make In India Action Sequence Shot Worth Rupees 6 Crore
allu arjun
पीटर को 'अन्नियन', 'शिवाजी', 'गजनी', 'रावन' 'मगधीरा', 'कोचादाइयां', 'बाहुबली', 'पुलिमुरुगन' और 'ओडियान' जैसी फिल्मों में अपने एक्शन दृश्यों के लिए जाना जाता है। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Allu Arjun Upcoming Film Pushpa To Create Under Make In India Action Sequence Shot Worth Rupees 6 Crore
Rashmika Mandanna - फोटो : social media

उल्लेखनीय है कि 'पुष्पा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसका लेखन और निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। 'आर्या' और 'आर्या 2' जैसी फिल्मों के बाद अल्लू अर्जुन तीसरी बार सुकुमार के साथ काम कर रहे हैं।फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा विजय सेतुपति, रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज और जगपति बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है। फिल्म की पृष्ठभूमि दक्षिणी आंध्र प्रदेश में पूर्वी घाट के पहाड़ी क्षेत्र के सेशाचलम जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed