{"_id":"61267a45621bc64b2146f716","slug":"amazing-facts-about-birthday-boy-and-actor-jim-sarbh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: बॉलीवुड का वो सितारा, जो अपने छोटे रोल से देता है बड़े अभिनेताओं को टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: बॉलीवुड का वो सितारा, जो अपने छोटे रोल से देता है बड़े अभिनेताओं को टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जिम सरभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म पद्मावत अगर आपने देखी है तो मलिक कफूर का किरदार निभाने वाला वो शख्स आपको याद होगा, जो छोटे से रोल में भी छा गया था। रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाला ये अभिनेता कई बार उन पर भारी दिखाई दिया। पद्मावत में मलिक कफूर और नीरजा में आतंकी खलील का किरदार निभाने वाला अभिनेता कोई और नहीं बल्कि जिम सरभ हैं। काले-सफेद अधपके बाल, लंबी नाक और विदेशी लुक के साथ अलग अंदाज में हिंदी बोलने वाले जिम बेशक अभी बॉलीवुड में नए हों लेकिन उनकी अदाकारी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिम सरभ कौन हैं, किस परिवार से आते हैं और उनका बॉलीवुड से कनेक्शन क्या है? नहीं तो आज हम बताते हैं जिम सरभ और उनकी जिंदगी से जुड़ी कई खास बातें, जो उनके फैन को जानना जरूरी है।
2 of 6
जिम सरभ
- फोटो : अमर उजाला
27 अगस्त 1987 को मुंबई में जन्मे जिम सरभ एक पारसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां एक रिटायर फिजियोथेरेपिस्ट हैं जबकि उनके पिता एक पूर्व मास्टर मेरिनर हैं। जिम सिर्फ तीन साल के थे, जब उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गया था। वो पांच साल तक ऑस्ट्रेलिया रहे। आठ साल की उम्र होने के बाद वो दोबारा भारत आ गए थे।
3 of 6
जिम सरभ
- फोटो : अमर उजाला
जिम ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बॉम्बे से की थी। ग्रेजुशन के लिए वो अमेरिका के एमोरी यूनिवर्सिटी चले गए थे। वहां उन्होंने मनोविज्ञान की पढ़ाई की। लेकिन सवाल आता है कि मनोविज्ञान से पढ़ाई करने वाला एक अभिनेता कैसे बॉलीवुड की गलियों में आ पहुंचा?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जिम सरभ
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में एमोरी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने अटलांटा में रंगमंच सीखा। वहां उन्होंने एक साल लिटरेचर इंटर्न के तौर पर काम किया था। उन्हें इसी दौरान अटलांटा में द शो, ब्रेकअप, टेनिस इन नबलुस और आइस ग्लेन में काम करने का मौका मिला। इतना काम करने के बाद एक बार फिर साल 2012 में जिम भारत लौटे।
विज्ञापन
5 of 6
जिम सरभ
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत लौटने के बाद जिम ने स्थानीय थिएटर में काम किया। लेकिन बॉलीवुड से उनकी शुरुआत राम माधवानी की फिल्म नीरजा से हुई थी। एयरहॉस्टेस नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में लीड रोल में सोनम कपूर थीं। जिम ने इस फिल्म में खूंखार आतंकी खलील का किरदार निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।