{"_id":"5beabfccbdec22694a53d104","slug":"amir-khan-and-amitabh-bachchan-film-thugs-of-hindostan-crashes-to-collection-every-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने के कारण भी जान लें, कलेक्शन में तो रेस-3 से भी पिछड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने के कारण भी जान लें, कलेक्शन में तो रेस-3 से भी पिछड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Thugs Of Hindostan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बॉक्स ऑफिस पर लचर परफॉरमेंस ने निर्माता यशराज फिल्म्स के कमजोर कहानियों के चयन को फिर सामने तो ला दिया लेकिन आमिर खान और अमिताभ बच्चन के स्टारडम को भी करारा झटका दिया। कहां एक और एक मिलकर ग्यारह साबित होने थे परंतु इस फिल्म के बाद दर्शकों की नजर में दोनों सितारों के छवि बदल सी गई है।बॉलीवुड के दो बड़े सुपर सितारों की मौजूदगी के बावजूद दिवाली के अगले दिन बॉक्स ऑफिस पर आई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को वीकेंड खत्म होते-होते सिनेमाघरों में टिके रहने का संघर्ष करना पड़ रहा है। जबकि फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपर सितारे हैं। कैटरीना कैफ का आकर्षण है। बीते बृहस्पतिवार से रविवार तक के आंकड़े गवाह हैं कि दर्शकों ने फिल्म को खारिज कर दिया।
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
फिल्म ने चार दिन में मात्र 117 करोड़ रुपये कमाए। पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई 50 करोड़ को छोड़ दें तो अगले तीन दिन में फिल्म का कलेक्शन नीचे आता गया। शुक्रवार को 28 शनिवार को 23 और रविवार को करीब 16.50 करोड़ के साथ ग्राफ गिरता गया। आंकड़े निर्माता यशराज फिल्म्स समेत आमिर खान और अमिताभ बच्चन के स्टारडम के लिए भी जोरदार झटका हैं। जानकारों का कहना है कि सोमवार से फिल्म औंधे मुंह गिरी दिखकर आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि पूरी ताकत से यह जो बिजनेस कर सकती थी वह चार दिनों में कर लिया। अब खास गुंजाइश नहीं बची है।
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
फिल्म से ट्रेड को बहुत उम्मीद थी कि आमिर-अमिताभ की मौजूदगी नए रिकॉर्ड बनाएगी परंतु चमत्कार नहीं हुआ। वास्तव में बीते एक दशक में इन सितारों का रिकॉर्ड देखें तो लगता है कि उम्मीदें अधिक थीं। आमिर चुनिंदा काम करते हैं और उनकी वही फिल्में 10 साल में चलीं जो कंटेंट के लिहाज से अच्छी थीं। इनमें गजनी, 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी फिल्में शामिल हैं। परंतु जब उन्होंने खराब फिल्म की तो दर्शकों ने साफ नकार दिया। धोबी घाट, तलाश और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी नाकाम फिल्में उनके नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
thugs of hindostan
- फोटो : file photo
वहीं अमिताभ नॉन-स्टॉप काम करते हैं और परंतु बीते दशक में उनकी सफलता उंगलियों पर गिनी जा सकती है। एक दशक में उनकी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में केवल पिंक और पीकू हैं, जो सामयिक कंटेंट के कारण चलीं। 2008 या उसके बाद अमिताभ की औसत और नाकाम फिल्मों की लिस्ट लंबी है। इनमें भूतनाथ, सरकार राज, गॉड तुसी ग्रेट हो, अलादीन, पा, रण, तीन पत्ती, बुड्ढा होगा तेरा बाप, आरक्षण, डिपार्टमेंट, सत्याग्रह, भूतनाथ रिटर्न्स, शमिताभ, वजीर, सरकार-3 और 102 नॉट आउट शामिल हैं। साफ है कि बजट के लिहाज से 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इन दोनों सितारों की सबसे बड़ी विफलता है।
विज्ञापन
thugs of hindostan
- फोटो : file photo
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर-अमिताभ पहली बार साथ काम कर रहे थे। इससे लगा था कि दर्शक फिल्म देखने टूट पड़ेंगे। पहले दिन यह दिखा भी मगर फिल्म ने दर्शकों को बुरी तरह निराश किया। फिल्म 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स में लगी थी। ट्रेड के जानकारों के अनुसार ठग्स की कमाई का ग्राफ बताता है कि सितारों के नाम पर भले ही आप दर्शकों को पहले दिन ठग लें मगर कहानी अच्छी नहीं हुई, एक्टर उसमें फिट नहीं बैठे, संगीत मजेदार नहीं रहा तो तुरंत उतार शुरू हो जाएगा। यह फिल्म आमिर-अमिताभ दोनों को सोचने पर मजबूर करेगी कि दर्शक अब उन्हें सितारे के रूप में देखने नहीं आते। उनके द्वारा चुनी गई कहानी में दम नहीं है तो उन्हें तत्काल खारिज कर दिया जाएगा।