{"_id":"5e6f43bc8ebc3ea4b420a3c3","slug":"amitabh-bachchan-daughter-shweta-bachchan-birthday-special-know-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चन खानदान की बेटी होकर भी लाइम लाइट से दूर रहती हैं श्वेता नंदा, इस क्षेत्र में खूब कमाया है नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बच्चन खानदान की बेटी होकर भी लाइम लाइट से दूर रहती हैं श्वेता नंदा, इस क्षेत्र में खूब कमाया है नाम
Tue, 17 Mar 2020 12:00 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
shweta bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चन खानदान किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। इस खानदान में हर एक सदस्य ने अपने दम पर नाम और शोहरत कमाई है। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय सभी की अपनी अलग पहचान है। वहीं अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा भी किसी से कम नहीं हैं। एक स्टार के घर में जन्म लेने के बाद भी श्वेता ने कभी फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा। इस वजह से वो हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। श्वेता 17 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस खास मौके पर जानते हैं श्वेता से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
amitabh bachchan, shweta bachchan
- फोटो : social media
श्वेता, बच्चन परिवार की बड़ी बेटी हैं। इसलिए हमेशा उन्हें घर पर खूब प्यार मिला। अमिताभ और जया ने उन्हें पढ़ाया लिखाया लेकिन वो कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। श्वेता ने शादी से पहले तक कोई भी प्रोफेशन नहीं अपनाया था। श्वेता की शादी कम उम्र में ही हो गई थी। श्वेता ने साल 1997 में निखिल नंदा से शादी की थी। निखिल एस्कॉर्ट ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं।
amitabh bachchan, shweta bachchan
- फोटो : social media
निखिल अब अपना पूरा कंस्ट्रक्टिंग बिजनेस संभालते हैं। श्वेता ने 23 साल की छोटी उम्र में बेटी नव्या को जन्म दिया था। श्वेता ने हमेशा एक अच्छी हाउसवाइफ बनकर अपना घर संभाला। 10 साल तक घर की जिम्मेदारियां संभालने के बाद श्वेता ने अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। अब श्वेता सीएनएन आईबीएन की सिटिजन जर्नलिस्ट हैं। साल 2007 में श्वेता को एक बड़े चैनल के नए शो को होस्ट करने का ऑफर भी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Bachchan wedding pictures
- फोटो : twitter
अब वो फाइनेंशियली भी अपने परिवार को सपोर्ट करती हैं। साल 2006 में श्वेता ने लॉरियल ऑफीशियल के लिए पहली बार मॉडलिंग की थी। इसके बाद साल 2009 में वो फिर से रैंप पर अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ उतरीं। कुछ समय पहले श्वेता डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के शो की शो स्टॉपर भी बनी थीं। इस शो में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।
विज्ञापन
Abhishek Bachchan, Shweta Nanda
- फोटो : social media
इतने बड़े बिजनेसमैन की बीवी होने के बावजूद श्वेता एक नॉर्मल वुमेन की तरह लाइफ जीती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो अपनी हाउसवाइफ लाइफ को एंज्वॉय करती हैं। सुबह उठकर बच्चों के लिए खाना बनाती हैं। उन्हें स्कूल भेजती हैं। पति का सारा सामान मैनेज करती हैं। श्वेता की एक बेटी नव्या और बेटा अगस्त्य है। श्वेता कैमरा फ्रेंडली नहीं है। एक बार जब उन्हें करण जौहर के शो में जाने का ऑफर मिला था तो वो कैमरा फेस करने में काफी हिचकिचा रही थीं।