फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद की अगली फिल्म का हुआ एलान, अमिताभ बच्चन ने दी 'किसान' के लिए बधाई

Mon, 04 Jan 2021 03:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 04 Jan 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan on Monday announced actor Sonu Sood upcoming film Kisaan to be directed by E Niwas
सोनू सूद, अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter: @sonusood

कोरोना महामारी के दौर में जहां सभी लोग अपने- अपने घरों सुरक्षित बैठे थे। ऐसे में एक अभिनेता मसीहा के रूप में सड़कों पर निकले और लोगों की मदद की। ये अभिनेता थे सोनू सूद। उन्होंने हर जरूरतमंद शख्स की मदद की और लोगों के बीच हीरो बनकर उभरे। अब सोनू सूद इन कामों से इतर फिल्मों के लिए भी शूटिंग करना शुरू कर रहे हैं। हाल ही में सोनू की नई फिल्म का एलान किया गया है, जिसका नाम है 'किसान'।

Amitabh Bachchan on Monday announced actor Sonu Sood upcoming film Kisaan to be directed by E Niwas
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

खबरों के मुताबिक सोनू सूद की इस फिल्म 'किसान' का निर्देशन ई निवास करने वाले हैं। तो वहीं राज शांडिल्य फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। हालांकि अभी फिल्म के बाकी कलाकारों की घोषणा नहीं की गई है। वहीं फिल्म मिलने के बाद अब सोनू सूद को बधाइयां जरूर मिलने लगी हैं।

Amitabh Bachchan on Monday announced actor Sonu Sood upcoming film Kisaan to be directed by E Niwas
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

सोनू सूद को महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म के लिए बधाई दी है। अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अमिताभ ने लिखा, 'सोनू सूद के लीड रोल वाली और ई निवास के डायरेक्शन में बनने वाली 'किसान' के लिए शुभकामनाएं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan on Monday announced actor Sonu Sood upcoming film Kisaan to be directed by E Niwas
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल के बाद अभिनेता सोनू सूद जिस तरह से उभरे हैं उसे देख लगता हैकि उनकी इस फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिलने वाला है। सोनू सूद फिल्मों में भले ही विलेन का किरदार निभाते हों लेकिन लोगों के बीच वो असल जिंदगी के हीरो बन गए हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan on Monday announced actor Sonu Sood upcoming film Kisaan to be directed by E Niwas
सोनू सूद - फोटो : Social Media

सोनू सूद की फिल्म का अब लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले सोनू सूद कई फिल्मों जैसे हैप्पी न्यू ईयर, दबंग, आर राजकुमार, आशिक बनाया आपने, एक विवाह ऐसा भी, सिम्बा में नजर आ चुके हैं। उनके द्वारा अधिकतर निगेटिव किरदार ही निनभाए गए हैं।

पढ़ें: न्यू ईयर ईव पर 12 बजने से ठीक 1 मिनट पहले हुआ बिग बॉस फेम निशांत सिंह का एक्सीडेंट, कहा- मैं तो ठीक हूं लेकिन...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed