कोरोना वायरस का असर बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है । इस बीच अमिताभ बच्चन लगातार कोरोना वायरस को लेकर अपनी बात रख रहे हैं । हाल ही में उन्होंने टि्वटर पर वीडियो शेयर कर कोरोना वायरस पर एक कविता बोली थी । ये कविता अमिताभ बच्चन ने लिखी थी और और अवधि भाषा में थी । अब बिग बी ने एक ब्लॉग लिखा है ।
कोरोना के चलते बिग बी ने रद्द किया 'रविवार दर्शन', लिखा- 'जो कोई नहीं कर पाया वो कोविड-19 ने...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी ने सभी को एक प्लेटफॉर्म पर ला दिया है और उसने सफलतापूर्वक अपनी 'एक दुनिया' बना ली है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "दर्शनशास्त्री, शुद्धतावादी, आशावादी, संगीतकार, रचनाकार और उपदेशकों..सभी ने कई वर्षों में अपने कई प्रवचनों में 'एक दुनिया' की बात की थी, लेकिन वे ऐसा करने में असफल रहे। कोविड-19 ने यह काम कर दिया और सभी को एक प्लेटफॉर्म पर ला दिया।"
बिग बी ने यह भी कहा कि वह तेजी से फैल रही इस महामारी से बचने के लिए सावधानी बरत रहे हैं और उन्होंने अपने स्टाफ को भी सफाई से रहने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा, "साबुन से हाथ धोया..साबुन से चेहरा धोया । अपनी चाबियां साफ कीं । अपने स्टॉफ को सफाई रखने के लिए बार-बार कहा । पश्चिमी सभ्यता की तरह हाथ मिलाने से रोका ।''
T 3470 - To all Ef and well wishers an earnest request !PLEASE DO NOT COME TO JALSA GATE TODAY .. SUNDAY MEET am not going to come !
Take PRECAUTIONS .. be safe
Sunday का दर्शन Jalsa पे cancel है , कृपया कोई वहाँ जमा ना हों आज श्याम को ।
सुरक्षित रहें🙏🙏🙏 pic.twitter.com/USm4kZBEYo
'सबसे थोड़ी दूरी बनाकर रखी..मोबाइल से । जब भी कोई पेज पलटा या दूसरे प्लेटफॉर्म पर गया, हर जगह केवल एक ही शब्द सुना..कोरोना 19 ।' बता दें कि कोरोना के चलते अमिताभ बच्चन ने अपने घर के बाहर होने वाले रविवार के दर्शन को भी कैंसिल कर दिया है । बिग बी हर रविवार अपने घर 'जलसा' के बाहर फैंस से मिलते हैं लेकिन इस बार रविवार को वो बाहर फैंस से मिलने नहीं आएंगे ।
बिग बी ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'Sunday का दर्शन Jalsa पे cancel है , कृपया कोई वहाँ जमा ना हों आज शाम को । सुरक्षित रहें' । हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट आगे टाल दी है। उनकी फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने सभी की सेफ्टी का ध्यान रखते हुए फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है। हालांकि उन्होंने रिलीज डेट की कोई जानकारी नहीं दी है।
कपिल के शो में पहुंचे अक्षय कुमार ने अवॉर्ड शो की खोल दी पोल, बोले- 'लोगों को भी पता होता है'