फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ ने शेयर की 62 साल पुरानी स्कूल की तस्वीर, दुबले-पतले बिग बी को आप पहचान पाए क्या?

Mon, 20 May 2019 09:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 20 May 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan share 62 years old college picture
amitabh bachchan - फोटो : social media

फिल्मों में बिजी रहने के साथ अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। कई बार फैंस द्वारा शेयर की गई तस्वीर को देखकर उससे जुड़ा किस्सा भी शेयर करते हैं। एक बार फिर अमिताभ ने अपनी ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की है जिसे देख उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।

amitabh bachchan share 62 years old college picture
amitabh bachchan, teji bachchan - फोटो : social media

दरअसल अमिताभ की एक फैन ने तस्वीर के साथ कैम्प्शन में लिखा कि 'ये अलीपुर, कोलकता की तस्वीर है।' जिसके बाद अमिताभ ने फैंस को ठीक करते हुए कहा कि 'नहीं, यह अलीपुर कोलकाता नहीं है। साल 1957, शेरवुड कॉलेज, नैनीताल, छुट्टी के दिन, ग्राउंड पर आराम करते हुए और खेलते हुए। हम सब फुटबॉल खेल रहे थे।'



 

amitabh bachchan share 62 years old college picture
amitabh bachchan - फोटो : file photo

अमिताभ खुद का भी मजाक उड़ाने से पीछे नहीं रहते। इसी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'लोग कहने लगे, पिक्चर छाप दी, बोलो कौन है कौन?, नाड़ा जिसका दिखे , वही है छोटा पतला 'डॉन'।' बिग बी ने इसके साथ लॉफिंग इमोटिकॉन बनाया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan share 62 years old college picture
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ की इस तस्वीर को देख फैंस भी सोचने लग गए कि आखिर स्कूल के एक ग्रुप में से उनके चहेते स्टार कहां है। चलिए आपको बताते हैं कि इस तस्वीर में वो कहां खड़े हैं। अमिताभ दायीं ओर से तीसरे नंबर पर खड़े हैं। दुबले-पतले अमिताभ को देखकर एकबारगी तो पहचानना मुश्किल है।

विज्ञापन
amitabh bachchan share 62 years old college picture
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala mumbai

इन दिनों अमिताभ रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे के लिए को-स्टार इमरान हाशमी के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुक कुछ सामने आया है। जिसे काफी पसंद किया किया गया। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed