फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने साझा कीं 'जलसा' के बाहर की थ्रोबैक तस्वीरें, प्रशंसकों को दिया ये मैसेज

Sat, 20 Jun 2020 09:04 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Jun 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan share photos outside from jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखकर लग रहा है वो भी लॉकडाउन में उब गए हैं। तस्वीरों के साथ अमिताभ ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता की लाइनें भी लिखी हैं।

amitabh bachchan share photos outside from jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ ने जो थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की हैं वो उनके घर जलसा के बाहर की हैं। उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी हुई है। याद दिला दें कि अमिताभ हर रविवार जलसा से बाहर निकलकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते थे हालांकि अभी लॉकडाउन है और ऐसे में लोगों का बेवजह एक जगह जुटना मना है। स्वास्थ्य को देखते हुए अमिताभ भी घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

amitabh bachchan share photos outside from jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को साझा करते हुए बिग बी ने हरिवंश राय बच्चन की मशहूर पंक्ति भी लिखी है। अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा है, 'मशहूर होने का शौक नहीं मुझे, आप मुझे पहचानते हैं बस इतना काफी है- HRB।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

' मशहूर होने का शौक़ नहीं मुझे ; आप मुझे पहचानते हैं बस इतना काफ़ी है ' ~ HRB, पूज्य बाबूजी

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan share photos outside from jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन लगने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों से घर के बाहर भीड़ नहीं जुटाने के लिए कहा था। फिलहाल उनके घर के बाहर भारी भीड़ नहीं सन्नाटा पसरा रहता है। लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से कई कलाकार बाहर निकलते दिखे और अपनी फिल्मों से जुड़े बचे हुए कामों को निपटा रहे हैं। हालांकि बढ़ती उम्र को देखते हुए अभी अमिताभ बच्चन का सेट पर आना मुश्किल ही लग रहा है। 

विज्ञापन
amitabh bachchan share photos outside from jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास नागराज मंजुले की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'झुंड', धर्मा प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र' और रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' है। फिलहाल अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के अगले सीजन के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले शो का प्रोमो भी सामने आया था। 

जब ऐश्वर्या राय के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने बैकग्राउंड में किया था डांस, देखें वायरल वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed