फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणवी गाने पर बच्ची के डांस ने जीता अमिताभ बच्चन का दिल, ट्वीट कर कहा- 'अप्रशिक्षित टैलेंट'

Wed, 21 Oct 2020 06:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 21 Oct 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Share Video Of Little Girl Dancing On Haryanvi Song Gaj Ka Ghoonghat
अमिताभ बच्चन और डांस करती बच्ची - फोटो : अमिताभ बच्चन ट्विटर

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से टैलेंट का प्रचार प्रसार करते रहते हैं। वो अपने फैंस का हौंसला अक्सर बढ़ाते हुए नजर आते हैं। खासकर छोटे बच्चों का टैलेंट बिग बी को खूब भाता है। वो अक्सर इनके वीडियो साझा करते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने एक वीडियो और साझा किया है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची हरियाणवी गाने पर जमकर नाच रही है।

Amitabh Bachchan Share Video Of Little Girl Dancing On Haryanvi Song Gaj Ka Ghoonghat
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें, वीडियो और अपने श्बदों को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। साथ ही वो अपने फैंस की प्रतिभा को भी प्रमोट करते हैं। बिग बी का दिल हाल ही में एक छोटी सी बच्ची ने अपने डांस से जीत लिया है। जिसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर कर उसकी तारीफ की है।

Amitabh Bachchan Share Video Of Little Girl Dancing On Haryanvi Song Gaj Ka Ghoonghat
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ये वीडियो साझा किया है। वीडियो में एक छोटी सी बच्ची काले रंग का कुर्ता पजामा पहनकर उसके साथ ऑरेंज रंग की चपन्नी ओढ़कर खूब डांस कर रही है। बच्ची का डांस देखकर बिग बी भी खुद को उसकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'अप्रशिक्षित टैलेंट, जूती निकल गई लेकिन शो मस्ट गो ऑन।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Share Video Of Little Girl Dancing On Haryanvi Song Gaj Ka Ghoonghat
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

वीडियो में बच्ची 'गज का घूंघट' गाने पर शानदार डांस कर रही है। ढाई मिनट के करीब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बच्ची इतने जोश में डांस कर ही है कि उसकी चप्पल तक निकल जाती है, लेकिन वो नाचना नहीं छोड़ती। छोटी बच्ची का ये जज्बा देख अमिताभ बच्चन उसके फैन बन गए हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Share Video Of Little Girl Dancing On Haryanvi Song Gaj Ka Ghoonghat
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमिताभ बच्चन ट्विटर

गौरतलब है कि हाल ही में अमिताभ ने एक छोटे से बच्चे का अपने पिता के साथ गाना गाते हुए भी एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में बच्चा अपने पिता के साथ शास्त्रीय संगीत गा रहा था। साथ ही साथ वो अपने पिता को डांट भी लगा रहा था। ये वीडियो भी बेहद प्यारा था, अमिताभ ने इसके साथ कैप्स में लिखा था, 'बच्चा तो बाप है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed