पुलवामा हमले के विरोध में रोकी गई शूटिंग
अमिताभ, सहवाग ने रोकी शूटिंग और अवॉर्ड से नवाजे गए रणवीर, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा अटैक के बाद अब बॉलीवुड से पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध शुरू हो गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा कि 'एफडब्ल्यूआईसीई (FWICI) ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरे तरीके से बैन लगाने का आवाह्न किया है। साथ ही पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने वाले फिल्ममेकर्स पर भी बैन लगाया जाएगा। हम आधिकारिक रूप से इसका ऐलान करते हैं।'
पढ़ें: बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों की 'नो एंट्री', पुलवामा हमले के विरोध में फिल्म सिटी में प्रदर्शन
एशिया विजन मूवी अवॉर्ड्स का आयोजन
दुबई के ग्लोबल विलेज में 13वां एशिया विजन मूवी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस पुरस्कार समारोह में रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, कियारा आडवाणी, जिम सरभ, धनुष, तृषा कृष्णन अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। पद्मावत के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया, वहीं साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस आशा सरत को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।
पढ़ें: रणवीर और आयुष्मान को मिला बेस्ट एक्टर का एशिया विजन मूवी अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
18 फरवरी 1966 को जन्मे फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला रिस्क लेने की क्षमता और जिद की वजह से अपनी अलग पहचान रखते हैं। बॉलीवुड के सबसे बड़े व मशहूर फिल्म निर्माताओं ए. जी. नाडियाडवाला और ए. के. नाडियाडवाला के परिवार में जन्मे साजिद ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 बेस्ट फिल्मों के किस्से।
पढ़ें: इस सेलिब्रिटी ने सलमान को बना दिया बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार, जानिए 10 हिट फिल्मों के किस्से
6ठे हफ्ते भी 'उरी' की कमाई का सिलसिला जारी
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म बॉलीवुड की अभी तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म के बाद विक्की कौशल को इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली है। फिल्म को रिलीज हुए 6 हफ्ते हो चुके हैं लेकिन अभी भी इसकी कमाई थमी नहीं हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक उरी ने अभी तक 222.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।