बॉलीवुड के सबसे बड़े व मशहूर फिल्म निर्माताओं ए. जी. नाडियाडवाला और ए. के. नाडियाडवाला के परिवार में 18 फरवरी 1966 जन्मे साजिद नाडियाडवाला रिस्क लेने की क्षमता और जिद की वजह से अपनी अलग पहचान रखते हैं। साजिद 'अंजाना-अंजानी' और 'कम्बख्त इश्क' जैसी फिल्मों में पैसे लगाकर ये साबित कर चुके हैं कि उन्हें केवल कमाने के लिए फिल्में नहीं बनानीं। साजिद बागी सीरीज की तीसरी फिल्म बना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 बेस्ट फिल्मों के किस्से...
इस सेलिब्रिटी ने सलमान को बना दिया बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार, जानिए 10 हिट फिल्मों के किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्त हमारा है
1993 में साजिद ने भरत रंगाचारी के निर्देशन में 'वक्त हमारा है' फिल्म बनाई। उस समय के दो स्टार अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को एक साथ एक फिल्म में लाकर साजिद ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। साजिद ने 90 के दशक में अक्षय-सुनील की जोड़ी से अमिताभ-शशि कपूर की जोड़ी केमिस्ट्री की याद दिला दी थी। फिल्म में कॉमेडी-एक्शन का भरपूर तड़का लगा था। वक्त हमारा है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
कमबख्त इश्क
चाचा और भाईयों के साथ काम करने के कुछ समय बाद ही साजिद ने अपनी खुद की फिल्म निर्माण कंपनी स्थापित कर ली थी। जिसका नाम रखा 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेंनमेट'। साजिद की पहली फिल्म थी 'जुल्म की हुकूमत' जिसमें धर्मेंद्र और गोविंदा ने काम किया है। साजिद ने 2009 में 'कमबख्त इश्क' फिल्म बनाई थी। इस फिल्म ने इन्हें विश्व भर में ख्याति दिलाई। इसका कारण था फिल्म में शामिल अमेरिकन एक्टर सिलवेस्टर स्टेलोन, डेनिस रिचर्ड्स, ब्रैंडन रूथ था। एक अलग तरह के कंटेंट पर बनी 'कमबख्त इश्क' पर पैसे लगाकर साजिद ने बड़ा रिस्क लिया था। जिसका फायदा उन्हें आगे मिला।
जीत
90 के दशक के दो सफल अभिनेताओं को एक साथ एक फिल्म में लाना बड़ी बात थी। इस काम को कर दिखाया था साजिद नाडियाडवाला ने। 1996 में आई 'जीत' सलमान और सनी देओल की हिट फिल्म साबित हुई थी। साजिद के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी 'जीत' ने सलमान खान को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिलाया था।
जुड़वा
एक ही फिल्म में बॉलीवुड के हिट एक्टर सलमान खान से दो कैरेक्टर में एक्टिंग कराने का जोखिम सबसे पहले साजिद ने ही उठाया था। 1997 में आई 'जुड़वा' में सलमान खान ने दो अलग-अलग किरदार निभाए थे। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था। इस फिल्म के लिए शक्ति कपूर नेशनल अवार्ड के लिए बेस्ट कॉमेडी एक्टर के लिए नॉमिनेट हुए थे। इसी फिल्म की कहानी को एक नए अंदाज में पिरोते हुए साजिद साल 2018 जुड़वा-2 लेकर आए थे। इस फिल्म में वरुण धवन डुप्लीकेट बने, हालांकि वरुण सलमान जैसी लोकप्रियता नहीं हासिल कर पाए।