सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 70 वर्ष की उम्र पार करके भी बेहद फिट हैं। आज जहां अमिताभ बच्चन की उम्र के बहुत से कलाकार फिल्मी दुनिया से दूर हो चुके हैं तो वहीं बिग बी एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं। सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि टीवी पर भी बिग बी का जादू बरकरार है। सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अमिताभ बच्चन के हाथ में अभी कई बड़े प्रोजेक्ट मौजूद हैं। अमिताभ फिल्मों में तो सक्रिय है हीं साथ ही वो सोशल मीडिया पर कभी काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।
थ्रोबैक तस्वीर: लेदर जैकेट और नीला चश्मा पहने नजर आए बिग बी, नातिन नव्या ने किया सबसे हटके कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हार्ले चलाना अपने आप में ही एक अलग दुनिया है'। ये 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' फिल्म का पोस्टर है जो साल 2011 में आई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी और सोनू सूद अहम भूमिका में नजर आए थे। साथ ही फिल्म को भी पर्दे पर खास सफलता मिली थी। अब इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
हालांकि जिस कमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा है वो उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा का है। अपने नाना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए नव्या ने लिखा- कूलेस्ट। इसके साथ ही उन्होंने फायर इमोजी भी पोस्ट किया। बता दें कि श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या अपने नाना अमिताभ की लाडली हैं और वो अक्सर उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाती हैं।
सिर्फ नव्या ही नहीं बल्कि बिग बी के फैंस ने भी उनकी इस तस्वीर पर खूब कमेंट किया। एक ने लिखा- द क्यूटेस्ट। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- डैशिंग लुक। एक और यूजर ने लिखा- सच में अमित जी, बिल्कुल सही। बता दें कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा कीं थीं जो फैंस को काफी पसंद आई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो रुमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में इमरान हाशमी संग नजर आएंगे तो वहीं अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी अमिताभ बहुत खास रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा 'झुंड' में भी अमिताभ बच्चन दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। अमिताभ की इन फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।