फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज ही के दिन 'बेटा, रामप्रसाद' ने किया था सबसे बड़ा गोलमाल, रोहित शेट्टी की फिल्म पर आज भी इक्कीस

Mon, 20 Apr 2020 09:03 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 20 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Amol Palekar Utpal Dutt and Bindiya Goswami film complete 41 year
Amol Palekar - फोटो : Social Media

निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल का जिक्र एमएक्स प्लेयर की नई सीरीज गर्लफ्रेंड चोर में देखकर आपको हंसी आई या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी की गोलमाल के जिक्र पर इस सीरीज के सारे कलाकार जरूर ठहाके लगाते दिखे। जिन लोगों ने भी डेविड धवन और प्रियदर्शन से भी पहले के कॉमेडी फिल्म निर्माता और निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्मों को देखा होगा, वे आज की इन फिल्मों पर कभी नहीं फिसलेंगे। गुड्डी, चुपके चुपके और बावर्ची जैसी फिल्में बनाने वाले ऋषिकेश मुखर्जी ने 'गोलमाल' फिल्म का भी निर्देशन किया है। यह फिल्म 1979 में 20 अप्रैल यानी आज के ही दिन रिलीज हुई थी।

Amol Palekar Utpal Dutt and Bindiya Goswami film complete 41 year
Gol Maal - फोटो : amar ujala mumbai

सीधे रास्ते की टेढ़ी चाल
यह कहानी रामप्रसाद शर्मा के रूप में अमोल पालेकर की है, जो भवानी शंकर (उत्पल दत्त) के यहां काम करता है। रामप्रसाद भवानी का अकाउंटेंट है। उसके कारोबार का पूरा लेखा-जोखा रखना रामप्रसाद का काम है। भवानी की आदत है कि वह अपने किसी भी कर्मचारी को अपनी किसी भी शौक को पूरा नहीं करने देना चाहता। एक रोज जब भवानी रामप्रसाद को हॉकी मैच के दौरान पकड़ लेता है तो वहां रामप्रसाद को झूठ बोलना पड़ता है। वह बताता है कि वह रामप्रसाद नहीं बल्कि उसका जुड़वा भाई लक्ष्मणप्रसाद शर्मा है। इस कहानी में सारी गड़बड़ियां यहीं से शुरू होती हैं। इस फिल्म में अमोल पालेकर, उत्पल दत्त और बिंदिया गोस्वामी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Amol Palekar Utpal Dutt and Bindiya Goswami film complete 41 year
Amol Palekar - फोटो : Social Media

अब तक हुए पांच रीमेक
आजकल के निर्देशक अपनी फिल्म के अलग अलग जगहें खोजते फिरते हैं लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी ने इस फिल्म को अपने ही बंगले पर 40 दिनों में ही फिल्मा लिया था। आमतौर पर किसी भी फिल्म के एक या दो या ज्यादा से ज्यादा तीन रीमेक किए जाते हैं। लेकिन, ऋषिकेश मुखर्जी की इस फिल्म के अब तक पांच रीमेक हो चुके हैं, जिसमें से दो बार यह फिल्म तमिल में 'थिल्लु मुल्लू (1981 और 2013)' के नाम से बन चुकी है।  इसके अलावा सिंहल भाषा में 'रासा रहसक (1988)', कन्नड़ में 'आसेगोब्बा मीसेगोब्बा (1990)' और मलयालम में 'सिंहवालन मेनन (1995)' नाम से भी इस फिल्म का रीमेक बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amol Palekar Utpal Dutt and Bindiya Goswami film complete 41 year
golmaal - फोटो : social media

गोलमाल से पहले बोलबच्चन
शायद आपने वर्ष 2012 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' तो देखी ही होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने कैमियो किया है, जबकि उनके बेटे अभिषेक बच्चन इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। साथ में अजय देवगन ने सहायक कलाकार की भूमिका निभाई है। इस फिल्म की पूरी कहानी का सार 'गोलमाल' से ही निकलता है। अमिताभ बच्चन ने 'बोल बच्चन' फिल्म में भी कैमियो किया और ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गोलमाल' में भी उन्होंने कैमियो किया था। डेविड धवन की वर्ष 2002 में आई फिल्म 'चोर मचाए शोर' में कई दृश्यों को इसी फिल्म से कॉपी किया गया है।

विज्ञापन
Amol Palekar Utpal Dutt and Bindiya Goswami film complete 41 year
amol palekar - फोटो : golmal film

आईएमडीबी की असली वाली रेटिंग
अगर आप आईएमडीबी की रेटिंग पर अब भी भरोसा करते हैं तो 'गोलमाल' को  8.6 की रेटिंग से नवाजा गया है। देखा! है ना कमाल की फिल्म। तो देर किस बात की? यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और सोनी लिव पर उपलब्ध है। स्मार्ट टीवी को आज और स्मार्ट बनाइए और लॉकडाउन में इस बेहतरीन फिल्म का सपरिवार आनंद लीजिए।

पढ़ें: क्या आपको पता है दीपिका की इस छठी इंद्रिय की शक्ति के बारे में, इस बार बचाया कोरोना से

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed