सब्सक्राइब करें

PS1: अनिल कपूर और अजय देवगन भी जुड़े पीएस 1 से, मणिरत्नम ने माना एहसान

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 25 Sep 2022 09:25 AM IST
सार

मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन(PS1 )' 30 सितंबर को दुनियाभर में तमिल, तेलुगू, हिंदी समेत कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
Anil Kapoor and Ajay Devgan also joined Mani Ratnam Ponniyin Selvan 1
टीम पोन्नियिन सेलवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन (पीएस1)' 30 सितंबर को दुनियाभर में तमिल, तेलुगू, हिंदी समेत कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज हो रही है। चंद्रगुप्त मौर्य के सम्राट बनने से पहले तक उनके शौर्यपूर्ण बचपन की तमाम कहानियां प्रचलित हैं। उसी तरह महान चोल सम्राट राजा चोल की कहानियां हैंं, जिनके बचपन और युवावस्था में पराक्रम, असाधारण शौर्य और पैनी बुद्धि नजर आती है। मणिरत्नम ने फिल्म का विषय उसी को बनाते हुए उसे भव्य तरीके से कैनवास पर पेश किया है। चोल राजा पर दक्षिण भारत के जाने माने लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति ने कई हिस्सों में पोन्नियिन सेलवन  के नाम से हिट उपन्यास लिखा था। यह फिल्म उसी पर बनी है। इस उपन्यास को पहले भी फिल्मी पर्दे पर उतारने की कोशिश तो हुई लेकिन बात बन नहीं पाई।

Trending Videos
Anil Kapoor and Ajay Devgan also joined Mani Ratnam Ponniyin Selvan 1
टीम पोन्नियिन सेलवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कल शनिवार शाम को इस फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा  और संगीतकार ए आर रहमान नजर आए। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक मणि रत्नम ने बताया, 'पोन्नियिन सेलवन  मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है।  स्कूल में जब पढ़ रहा था, तभी मैंने पोन्नियिन सेलवन के बारे में पढ़ा था। तभी से मेरा ड्रीम था कि दिन दिन इस विषय पर फिल्म बनाऊंगा। कई लोगों ने पहले भी इस विषय पर फिल्म बनाने की पहल की लेकिन शुरुआत नहीं हो पाई। शायद इसे बनाना मेरे ही भाग्य में लिखा था।'

Weekly Wrap: राजू श्रीवास्तव का निधन और सपना चौधरी ने किया सरेंडर, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor and Ajay Devgan also joined Mani Ratnam Ponniyin Selvan 1
टीम पोन्नियिन सेलवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'पोन्नियिन सेलवन'  का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है। मणि रत्नम कहते है, 'मेरे निर्माता ने मुझ पर यकीन किया और मैं इस फिल्म को बना पाया। पहले भी कई लोगों ने कोशिश की, लेकिन नहीं बना पाए। फिल्म का बजट तो एक मुद्दा है ही साथ ही उन दिनों तकनीकी का इतना विस्तार नहीं था। जितना आज है।  आज अच्छी तकनीक की वजह से जिस तरह से मैं फिल्म बनाना चाह रहा था, वैसी फिल्म बना पाया हूं।'

Jamtara Season 2 Review: ‘जामताड़ा’ ने दूसरे सीजन में दिखाया असली दम, नोटबंदी ने सिखाए ठगी के नए सबक

Anil Kapoor and Ajay Devgan also joined Mani Ratnam Ponniyin Selvan 1
टीम पोन्नियिन सेलवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

काफी समय पहले मणि रत्नम खुद इस फिल्म को कमल हासन के साथ बनाना चाह रहे थे। लेकिन नहीं बना पाए। वह कहते है, 'इस विषय पर मैं काफी लम्बे समय से काम कर रहा हूं। इस फिल्म को पहले हम कमल हासन के साथ मिलकर बनाने वाले थे, लेकिन तब बात आगे नहीं बढ़ी। मुझे लगता है कि हर चीज का एक वक्त होता है। आप लाख कोशिश कर ले, लेकिन जब सही समय आता है। तब, सारी चीजें अपने आप फेवर में होने लगती है।'

Box Office Report: शनिवार को फिर घटी ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई, धोखा समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा कारोबार

विज्ञापन
Anil Kapoor and Ajay Devgan also joined Mani Ratnam Ponniyin Selvan 1
टीम पोन्नियिन सेलवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के ट्रेलर में अनिल कपूर ने अपनी आवाज दी है। मणिरत्नम ने इसके लिए अनिल कपूर का धन्यवाद देते हुए कहा कि अनिल कपूर के साथ-साथ मैं अजय देवगन को भी धन्यवाद देना चाहूंगा। फिल्म में उन्होंने ने भी अपनी आवाज दी है। मणिरत्नम से जब पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या राय बच्चन को नंदनी के किरदार के लिए ही अप्रोच किया गया था या उनके लिए कोई और ऑप्शन था। मणिरत्नम कहते है, 'जब हम किसी भी कलाकार को अप्रोच करते हैं। तो, इसके किरदार को लेकर ही करते है। अगर उसे किरदार नहीं पसंद आता है, तो ही कुछ और विचार करते है।'

Oscar Nominations 2023: ‘छेलो शो’ पर इस फिल्म से प्रेरित होने के आरोप, चयन प्रक्रिया केंद्र को सौंपने की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed