{"_id":"5cedfabebdec220783609567","slug":"anupam-kher-advised-gautam-gambhir-to-not-fall-into-a-trap-of-getting-popular","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक मामले में गौतम गंभीर को अनुपम खेर की सलाह-'आपका काम बोलेगा, वक्तव्य नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अल्पसंख्यक मामले में गौतम गंभीर को अनुपम खेर की सलाह-'आपका काम बोलेगा, वक्तव्य नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 29 May 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर और अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीजेपी के टिकट पर 2019 लोकसभा चुनाव में जीत का परचम फहराने वाले गौतम गंभीर को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर सलाह दी है। दरअसल अनुपम खेर ने गौतम को गुरुग्राम अल्पसंख्यक मामले में ट्वीट करने के बाद सलाह दी है। बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने भी उन्हें सलाह दी थी।
2 of 5
anupam kher
बता दें कि अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'डियर गौतम गंभीर, आपकी जीत पर बधाई। एक पैशनेट भारतीय होने के नाते मुझे बेहद खुशी है। आपको मेरी सलाह की जरूरत नहीं लेकिन फिर भी कहता हूं कि मीडिया के एक हिस्से में पॉपुलर होने के चक्कर में उनके जाल में मत फंस जाना। चूंकि यह आपका काम है जो बोलेगा, आपके वक्तव्य नहीं।'
3 of 5
Gautam Gambhir
- फोटो : PTI
दरअसल गौतम गंभीर ने गुरुग्राम अल्पसंख्यक मामले में ट्वीट करते हुए लिखा था- 'गुरुग्राम में मुस्लिम युवक से टोपी उतारने और जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा गया। यह निंदनीय है, गुरुग्राम प्रशासन की ओर से जरूरी कार्रवाई की जाए। हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं, जहां जावेद अख्तर 'ओ पालन हारे, निर्गुण और न्यारे' लिखते हैं और राकेश ओम प्रकाश मेहरा दिल्ली-6 में 'अर्जियां' लिखते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : ani
गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने गुरुग्राम में अल्पसंख्यक के साथ हुई बदसलूकी की घटना की निंदा की थी। इस ट्वीट पर बीजेपी नेताओं ने भी रिएक्ट किया था। जिसमें दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने तो यहां तक कह दिया था कि गौतम गंभीर ने मासूमियत में यह प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
5 of 5
gautam gambhir
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्वी दिल्ली की सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले गौतम गंभीर को कुल 696156 वोट मिले थे। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी की आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।