सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप ने उड़ाया राहुल गांधी-ममता बनर्जी का मजाक, लिखा- मैं ऐसा नहीं करना चाहता था लेकिन...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 29 May 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap mocks rahul gandhi and mamata banerjees resignation on twitter
Rahul Gnadhi, Anurag Kashyap, Mamata Banerjee - फोटो : social media

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्मों के अलावा अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर उनके निशाने पर राजनेता होते हैं। बीते दिनों लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत पर उन्होंने बधाई दी। हाल में उन्होंने एक ट्वीट के जरिए राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर चुटकी ली। चुनावों में मिली करारी हार के बाद इन दोनों के त्यागपत्र देने की घोषणा करने पर अनुराग ने मजाक उड़ाया है।

Trending Videos
anurag kashyap mocks rahul gandhi and mamata banerjees resignation on twitter
anurag kashyap

अनुराग कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा है,’ममता दीदी त्यागपत्र देना चाहती थीं लेकिन उनकी पार्टी ने उनके त्यागपत्र को नामंजूर कर दिया। राहुल गांधी त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन उनकी पार्टी ने भी त्यागपत्र नामंजूर कर दिया। ऐसे समय में हम बुद्धू बनना चाहते थे लेकिन हमारी बुद्धि ने ऐसा करने से नामंजूर कर दिया। मैं इस ट्वीट को ट्वीट नहीं करना चाहता था लेकिन ट्विटर ने मेरे इरादों को नामंजूर कर दिया।’
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap mocks rahul gandhi and mamata banerjees resignation on twitter
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

गौरतलब है लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी लेकिन पार्टी की कार्यसमिति ने उनकी पेशकश को खारिज कर दिया था। वहीं हार के चलते ममता बनर्जी भी इस्तीफा देना चाहती थीं लेकिन पार्टी के वरिष्ठजनों ने उसे नामंजूर कर दिया था।

anurag kashyap mocks rahul gandhi and mamata banerjees resignation on twitter
anurag kashyap - फोटो : social media

बता दें कि पीएम मोदी के बधाई देते हुए अनुराग कश्यप ने ट्वीटर पर लिखा था कि उनकी बेटी को रेप की धमकी मिल रही हैं। अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय नरेंद्र मोदी सर। आपकी जीत के लिए आपको बधाई। सर कृप्या मुझे बताएं कि आपके इन फॉलोअर्स से कैसे डील की जाए जो आपका विरोधी होने के कारण मेरी बेटी को इस तरह के मैसेज करते हैं ।'

 

विज्ञापन
anurag kashyap mocks rahul gandhi and mamata banerjees resignation on twitter
Anurag Kashyap

अनुराग के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडया पर कई लोगों ने उनका समर्थन किया था। कई मोदी समर्थकों ने कमेंट कर कहा कि वो पीएम को सपोर्ट करते हैं लेकिन इस तरह की चीजों का समर्थन नहीं करते। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed