{"_id":"5ae154f74f1c1b6d098b66b1","slug":"anupam-kher-says-playing-manmohan-singh-role-in-the-film-is-most-difficult-of-my-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह के रोल को बताया करियर का सबसे मुश्किल किरदार, 4 महीने की थी स्टडी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह के रोल को बताया करियर का सबसे मुश्किल किरदार, 4 महीने की थी स्टडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में करीब 500 से ज्यादा फिल्में कर चुके अनुपम खेर जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम ‘एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ है। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे अनुपम खेर ने अपने इस किरदार को करियर का सबसे मुश्किल रोल बताया।
2 of 5
Anupam Kher
अनुपम खेर हाल में ही 'मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान अवॉर्ड 2018' का हिस्सा बने थें। इस समारोह के दौरान अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के बारे में बात की। अनुपम खेर ने कहा - 'फिल्म के 40 प्रतिशत हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मैंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार पर करीब चार महीने तक स्टडी की। यह रोल मेरे करियर का सबसे मुश्किल किरदार है। दर्शक जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सफर को स्क्रीन पर देखेंगे।'
3 of 5
anupam kher
हाल ही में इस फिल्म का एक छोटा सा वीडियो सामने आया था जिसमें अनुपम खेर हू-ब-हू मनमोहन सिंह के लुक में दिखे। न केवल उनका लुक बल्कि उनके चलने का तरीका भी पूरी तरह से मनमोहन सिंह से मैच कर रहा था। इस अवॉर्ड समारोह में अनुपम खेर को फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए 'स्पेशल ऑनर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anupam Kher
- फोटो : amar ujala
इस अवॉर्ड को अनुपम खेर ने सभी युवाओं को समर्पित किया। अनुपम खेर ने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'अवॉर्ड हमेशा आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अवॉर्ड मिलने पर मैं अपने आप को हमेशा यही बात कहता हूं कि यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अवॉर्ड नहीं है बल्कि अभी करियर की शुरुआत हुई है।'
विज्ञापन
5 of 5
anupam kher
‘एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म की स्क्रिप्ट सरोवर नगरी के मयंक तिवारी ने आदित्य सिंह और विजय गुट्टे के साथ मिलकर लिखी है। बता दें कि यह फिल्म मशहूर ब्यूरोक्रेट संजय बारू की पुस्तक पर आधारित एक पॉलिटिकल ड्रामा है। फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर मशहूर निर्देशक हंसल मेहता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।