बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए, हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में अब अनुराग ने कुणाल कामरा के विवाद को लेकर इंडिगो एयरलाइन्स पर निशाना साधा है। अनुराग का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुणाल कामरा के समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप, इंडिगो एयलाइंस का किया विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में चार एयरलाइंस (इंडिगो,एअर इंडिया, गो एअर और स्पाइसजैट ) द्वारा स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद अनुराग ने कुणाल का खुला समर्थन किया। वहीं अनुराग ने कुणाल के समर्थन में ही अब इंडिगो का भी बहिष्कार किया है।
कुणाल का साथ देते हुए अनुराग ने ट्वीट किया कि 'मैं चार बजे उठकर विस्तारा फ्लाइट से जाना पसंद करूंगा पर इंडिगो से नहीं ।' उन्होंने कहा कि जब तक बाकी एयरलाइंस कुणाल कामरा से बैन नहीं हटा देतीं, वह भी इंडिगो का बहिष्कार करेंगे। वैसे बता दें कि अनुराग ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल जाने के लिए विस्तारा एयरलाइन्स का सहारा लिया था।
No @IndiGo6E .. on @airvistara .. in solidarity with @kunalkamra88 pic.twitter.com/HagCufQf34
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) February 3, 2020
कुणाल कामरा के विवाद में आपको याद दिला दें कि जब पिछले दिनों वह लखनऊ से मुंबई जा रहे थे तब उन्होंने जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान किया था। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस ने छह महीनों के लिए कुणाल कामरा की इंडिगो से आवाजाही पर रोक लगा दी थी।
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप के साथ ही कई अन्य फिल्मी सितारों ने भी कुणाल कामरा का समर्थन किया है। हंसल मेहता, अनुभव सिन्हा, स्वरा भास्कर, विजय वर्मा ने भी कुणाल कामरा के समर्थन में आवाज उठाई।