बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थप्पड़ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसकी काफी तारीफ हो रही है। तापसी की ये फिल्म एक ऐसी पत्नी की कहानी को बयां करने वाली है जो पति से एक थप्पड़ खाने के बाद उससे अलग होने का फैसला कर लेती है। इस बीच सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शराब के नशे में एक शख्स को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं।
शराब के नशे में तपासी पन्नू ने एक शख्स को मारा 'थप्पड़', वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल तापसी पन्नू का ये वायरल वीडियो उनकी साउथ की फिल्म वीरा का है। वीडियो में वह शराब के नशे में रोड पर खड़ी नजर आती हैं। बीच रास्ते में तापसी पन्नू को खड़ा देख फिल्म के हीरो रवि तेजा अपनी कार रोक देते हैं। वहीं तापसी के साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है जिसको शराब के नशे में तापसी कई थप्पड़ मारती नजर आती हैं। ये तापसी पन्नू और रवि तेजा की फिल्म वीरा का फनी सीन है। ये फिल्म साल 2011 में आई थी।
थप्पड़ के ट्रेलर की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बात करें फिल्म थप्पड़ की तो फिल्म थप्पड़ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद तापसी पन्नू को नया नाम निडर शेरनी मिला है। ये नया तमगा तापसी को उनकी अगली फिल्म थप्पड़ की सह अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दिया है। अभिनेत्री दीया मिर्जा जल्द ही फिल्म 'थप्पड़' में नजर आने वाली हैं।
फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य किरदार में हैं। दीया ने फिल्म और तापसी को लेकर अपने विचार जाहिर करते हुए 'थप्पड़' को प्रभावी फिल्म करार दिया है और तापसी की तुलना एक निडर शेरनी से की। दीया आगे कहती हैं, 'मेरी कोशिश ऐसी मानवीय कहानियों का हिस्सा बनने की रही है जो सच्चाई को दर्शाती हों और हमें सोचने के लिए मजबूर करती हों। साथ ही ऐसी कहानियां हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सके।
दीया मिर्जा ने आगे कहा, 'थप्पड़' ऐसी ही एक फिल्म है, जो बहुत ही प्रभावी है और निश्चित तौर पर समाज पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।' दीया ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली तापसी पन्नू की अदाकारी की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया, 'तापसी एक निडर शेरनी है जिनके काम की मैं हमेशा प्रशंसक रही हूं। एक कमाल की स्टारकॉस्ट का हिस्सा बनकर मैं काफी उत्साहित हूं जो इतने महत्वपूर्ण कहानी के लिए सामूहिक तौर पर एक साथ आए हैं।'
पढ़ें: दूर-दूर तक 'मुन्नाभाई 3' की नहीं कोई खोज-खबर, फिर भी मेकर्स कर रहे बयानबाजी, जानिए क्या है माजरा