फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लव आज कल' के बाद ये खास किरदार निभाना चाहते हैं कार्तिक, सारा के लिए कही ये बात

Tue, 04 Feb 2020 05:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेट डैस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेट डैस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 04 Feb 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Love aaj Kal actor kartik aaryan revealed about his wish list character and sara ali khan
सारा, कार्तिक - फोटो : Social Media
2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में कदम रखने वाले कार्तिक आर्यन आज फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही मुकाम बना चुके हैं। फिल्म प्यार का पंचनामा से लेकर 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक ने शानदार अभिनय से दर्शकों का हर बार दिल जीता है। ऐसे में अब कार्तिक ने बताया है कि वो विलेन का किरदार करना चाहते हैं।
Love aaj Kal actor kartik aaryan revealed about his wish list character and sara ali khan
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने आगामी किरदारों की अपनी बकेट लिस्ट के बारे में बताया है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह विलेन का किरदार निभाने में दिलचस्पी रखते हैं। इस पर उन्होंने कहा 'मुझे ऐसा किरदार करना बेशक अच्छा लगेगा। मैं ऐसे किरदार की तलाश कर रहा हूं। इसके साथ ही मुझे ऐसी उम्मीद है कि ऐसा मौका भविष्य में जरूर मिलेगा।'
 
Love aaj Kal actor kartik aaryan revealed about his wish list character and sara ali khan
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram
वैसे बात करें कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'लव आज कल' की तो फिल्म वैलेंटाइंस डे  यानी 14 फरवरी के खास दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ सारा अली खान मुख्य किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि इससे पहले 2009 में इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म लव आज कल रिलीज हुई थी। फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में नजर आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Love aaj Kal actor kartik aaryan revealed about his wish list character and sara ali khan
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म के शूट को लेकर कार्तिक आर्यन ने बात करते हुए कहा, 'मुझे लव आज कल की टीम के साथ काम करने में बहुत मजा आया। फिल्म की टीम के साथ मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। इसके साथ ही फिल्म को मिल रहीं प्रतिक्रियाएं मुझे बहुत पसंद आ रही हैं।' वहीं फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली के लिए कार्तिक ने बोला, 'मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मुझे लव आज कल  में काम करने का मौका दिया।'
विज्ञापन
Love aaj Kal actor kartik aaryan revealed about his wish list character and sara ali khan
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
गौरतलब है कि फिल्म के अलावा भी कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का नाम एक लंबे वक्त से साथ में जोड़ा जा रहा था। कई ऐसी खबरें सुनने को मिली थीं जिनमें कहा जा रहा था कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इस बात पर कार्तिक और सारा का कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed