देश को आजादी दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों में से महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई आदि की कहानियां तो सबन खूब सुनी हैं। लेकिन, कम लोग ही जानते हैं कि देश को आजादी दिलाने में रानी अब्बक्का, तिलक मांझी, पीर अली, कोतवाल धन सिंह और कुंवर सिंह जैसे वीरों ने क्या भूमिका निभाई? इन गुमनाम और ऐसे ही कई कम विख्यात स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में देश को, खासकर बच्चों को रोचक तरीके से जानकारियां देने को एक एनीमेशन सीरीज इसी रविवार से एक साथ दूरदर्शन, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने जा रही है। सीरीज का ट्रेलर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को औपचारिक रूप से जारी किया।
Bharat Hain Hum: प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और दूरदर्शन पर पहली बार एक साथ, आजादी के मतवालों की अनोखी दास्तान
स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में देश को, खासकर बच्चों को रोचक तरीके से जानकारियां देने के लिए एनीमेशन सीरीज 'भारत हैं हम' इसी रविवार से एक साथ दूरदर्शन, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब पर 28 जनवरी को ही रिलीज हो चुके इस सीरीज के प्रोमो को देखने से पता चलता है कि ये सीरीज काल्पनिक कथाओं के तीन चर्चित किरदारों कृष, टृश और बाल्टीबॉय के जरिये मनोरंजक तरीके से आजादी के दीवानों की कहानियां बताती है। ‘भारत हैं हम’ नामक इस सीरीज के पहले सीजन में 26 एपीसोड हैं और इसका प्रीमियर 15 अक्तूबर को एक साथ दूरदर्शन, प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर 12 भारतीय और सात अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में किया जाएगा। सीरीज का औपचारिक ट्रेलर बुधवार को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में जारी किया। ये सीरीज भारत सरकार के आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बनाई गई है।
अनुराग ठाकुर बताते हैं, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल आजादी का अमृत महोत्सव देश की आजादी में योगदान करने वालों का स्मरण करने और उनकी याद को पुनर्जीवित करने का अभियान है। हमने देश के चंद नायकों का ही अब तक गुणगान किया है। और, ऐसे तमाम अनगिनत स्वतंत्रता सेनानी हैं जिनको इतिहास में उनका उचित स्थान ही नहीं मिला। इनमे से करीब तीस फीसदी योद्धा महिलाएं हैं। ‘भारत हैं हम’ की कहानियां आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत का काम करेंगी।’
Tiger 3: 'टाइगर 3' के ट्रेलर से पांच दिन पहले जारी हुआ सलमान खान का नया पोस्टर, फॉर्म में अविनाश सिंह राठौड़
सीरीज के रचयिता मुंजाल श्रॉफ और तिलक शेट्टी अपनी सीरीज ‘भारत हैं हम’ के बारे में जानकारी देते हुए बताते हैं कि उनका उद्देश्य इस सीरीज के जरिये बच्चों और युवाओं को देश के गौरवशाली अतीत के बारे में बताना रहा है। एनीमेशन एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिये हम स्वर्णिम गाथाओं को परदे पर सजीव रूप में दिखा सकते हैं और इसके जरिये हम देश के करोड़ों बच्चों तक पहुंच सकते हैं। किताबी ज्ञान से इतर इस प्रयास के जरिये ये कहानियां अरसे तक लोगों के साथ बनी रह सकती हैं और इन्हें किसी भी उम्र के दर्शक देख सकते हैं।
Hua Mai Song Out: एनिमल का पहला गाना 'हुआ मैं' रिलीज, प्यार में डूबे रश्मिका-रणबीर की केमिस्ट्री ने लगाई आग
दिल्ली में सीरीज के औपचारिक ट्रेलर लॉन्च पर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के साथ इस मौके पर सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा, प्राइम वीडियो के कंट्री हेड सुशांत श्रीराम, नेटफ्लिक्स इंडिया के कानूनी सलाहकार किरन देसाई, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी और केंद्रीय प्रसारण आयोग के महानिदेशक धीरेंद्र ओझा भी मौजूद रहे।
Asha Parekh: विवेक अग्निहोत्री पर फूटा आशा पारेख का गुस्सा, द कश्मीर फाइल्स की सफलता पर तंज कस उठाया बड़ा सवाल