फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma Bday: फिल्मी है अनुष्का-विराट की लव स्टोरी, पहली डेट पर लंबाई को लेकर क्रिकेटर ने उड़ाया था मजाक

Sat, 01 May 2021 09:54 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 01 May 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma birthday how she met to virat kohli unknown facts of untold love story
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Social media

बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का आज 33वां जन्मदिन है। इस मौके पर फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। हाल में अनुष्का एक प्यारी सी बच्ची की मां बनी हैं, जिसके मद्देनजर उनका ये जन्मदिन हर साल की अपेक्षा कुछ खास है। क्योंकि मां बनने के बाद अभिनेत्री का यह पहला बर्थडे है। इस मौके पर हम आपको उन पुराने दिनों में ले चलेंगे जब अनुष्का पहली बार विराट कोहली से मिली थीं। ये मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी।

anushka sharma birthday how she met to virat kohli unknown facts of untold love story
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Social media

अनुष्का शर्मा खुद एक अभिनेत्री हैं, जिनकी विराट कोहली से मुलाकात और प्यार की कहानी बिल्कुल फिल्मी और रोमांटिक है। यह बात साल 2013 की है, जब एक शैंपू कंपनी ने एड शूट के लिए दोनों सितारों को बुलाया था। कहते हैं जैसे ही विज्ञापन देशभर के टेलीविजन सेटों पर उतरा, क्रिकेट और बॉलीवुड प्रशंसकों ने तभी यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि क्या उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के पीछे कोई राज है।

anushka sharma birthday how she met to virat kohli unknown facts of untold love story
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social media

इसके तुरंत बाद एक इंटरव्यू में अनुष्का ने विराट के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा ‘अगर आप मुझसे पूछते हैं कि क्या विराट मेरे घर आया था? हां? क्या वह मेरा दोस्त है? हां, क्या मैं उसे जानती हूं? हां। लेकिन ऐसी भी कई बातें हैं जो लोग नहीं जानते हैं। हमने एक विज्ञापन किया था। पहले मुझे वो घमंडी लगा जैसा कि वो दिखता भी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma birthday how she met to virat kohli unknown facts of untold love story
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

अनुष्का ने आगे बताया था कि ‘जब हम शूट के लिए एक्टिंग कर रहे थे तो मैंने सोचा कि मैं बेहतर कर सकती हूं, लेकिन जब मैं उससे मिली तो वह बहुत सरल, बुद्धिमान और मजाकिया था। हमने तीन दिन का शूट किया और उसके बाद अगली रात मैंने अपने दोस्तों को अपने नए घर का जश्न मनाने के लिए रात के खाने पर बुलाया था, मैंने उसे भी आमंत्रित किया। बस यहीं से शुरुआत हुई। अन्य लोग भी थे, लेकिन उन्होंने सुर्खियां नहीं बनाईं।’ 

विज्ञापन
anushka sharma birthday how she met to virat kohli unknown facts of untold love story
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social media

बता दें कि उस विज्ञापन के बाद से नौ साल बाद भी, विराट और अनुष्का एक साथ हैं और विवाहित जोड़े के अलावा अब नए माता-पिता के रूप में सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में अपने पहले बच्चे, बेटी वामिका का स्वागत किया। दोनों की शादी को अब तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed