{"_id":"5c778e86bdec22077e437742","slug":"anushka-sharma-build-animal-shelter-house-in-maharashtra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों के अलावा अनुष्का शर्मा ने शुरू किया ये काम, विराट को जानकर भी होगी खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों के अलावा अनुष्का शर्मा ने शुरू किया ये काम, विराट को जानकर भी होगी खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का अक्सर जानवरों के प्रति लगाव देखने को मिलता रहा है। वह जानवरों के कल्याण के लिए अक्सर कुछ न कुछ करती भी रही हैं। अब अभिनेत्री ने जानवरों के कल्याण के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस भी हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
विराट-अनुष्का
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार, 'जीरो' एक्ट्रेस जल्द ही जानवरों के लिए पशु आश्रय घर बनाने वाली हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा ने महाराष्ट्र के शहापुर के दोहागांव में जमीन ली है। जिस पर वह जानवारों के लिए आश्रय घर बनवा रही हैं।
3 of 5
virat kohlii, anushka sharma
- फोटो : instagram
इतना ही नहीं उसी जमीन पर अभिनेत्री एक घर भी बनवा रही हैं। इस घर का नाम वह अपने पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा के नाम पर रखेंगी। बताया जा रहा है कि इस घर में अनुष्का का परिवार भी रह सकता है। हालांकि अनुष्का शर्मा ने अभी तक अपने इस पूरे प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
पता हो कि बीते दिनों अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी हमशक्ल को लेकर चर्चा में थीं। अनुष्का और उनकी हमशक्ल को देखकर सभी दोनों को जुड़वा बता रहे थे। दरअसल, अनुष्का की हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स हैं जो कि एक सिंगर हैं। दोनों की शक्ल बहुत हद तक एक जैसी दिखती है। जिसके चलते सोशल मीडिया इन दोनों की तस्वीर छाई हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
anushka sharma green chanderi saree
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का निर्देशन आंनद एल राय ने किया था। फिल्म 'जीरो' का बॉक्स-ऑफिस पर बुरा हाल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।