'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज 2 फिल्मों की। इन फिल्मों में 'सुई धागा' और 'पटाखा' फिल्म शामिल हैं। इस कड़ी में फिल्मों के 3 दिन के कलेक्शन की तुलना करेंगे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज के 3 दिन तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे।
मंगल का दंगल: वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' के आगे 3 दिन में ही फुस्स हुआ सान्या का 'पटाखा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कड़ी में सबसे पहले बात करते हैं वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' की। 'सुई धागा' फिल्म का इन दोनों स्टार्स ने जमकर प्रमोशन किया। इस फिल्म ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी जिसका श्रेय काफी हद तक फिल्म की कहानी और प्रमोशन को जाता है। इस फिल्म में वरुण मौजी तो वहीं अनुष्का शर्मा ममता के किरदार में हैं। 'सुई धागा' में इन दोनों के बिजनेस खड़ा करने के सफर को दिखाया गया है साथ ही भारत में बनी चीजों का जमकर प्रचार भी किया गया है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि फिल्म में इन दोनों स्टार्स की कहानी लोगों को खुद से जोड़ पाई और कलेक्शन में लगातार इजाफा होता गया।
'सुई धागा' फिल्म के तीन दिनों के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 8.30 करोड़, दूसरे दिन 12.25 करोड़ और तीसरे दिन 16.05 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि सुई धागा फिल्म तीन दिन में 36.60 करोड़ जुटा पाने में कामयाब हो गई है। इस फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ है। ऐसे में इतना तो साफ हो गया है कि फिल्म आधे से ज्यादा बजट निकाल चुकी है और पूरा बजट निकालने के काफी करीब पहुंच गई है। वहीं 'पटाखा' फिल्म की बात करें तो इसकी ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पकड़ थी। यहां तक कि फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि इसकी सिनेमाघरों में सुबह के शोज में ऑक्यूपेसी महज 30 फीसदी ही रही।
#SuiDhaaga witnesses EXCELLENT GROWTH... Day 2 + Day 3 biz is a clear indicator that its target audience [families] have helped multiply the biz... Day 3 is *almost double* of Day 1... Fri 8.30 cr, Sat 12.25 cr, Sun 16.05 cr. Total: ₹ 36.60 cr [2500 screens]. India biz. #SuiDhaaga opened with low 30% occupancy across India.
'पटाखा' फिल्म के कलेक्शन की बात करें पहले दिन 90 लाख, दूसरे दिन 1.40 करोड़ और तीसरे दिन का कलेक्शन 1.75 करोड़ है। यानी कि इसका अब तक का कुल कलेक्शन 4.05 करोड़ है। इस फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में कलेक्शन को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि फिल्म बजट के करीब तो छोड़ो आधा बजट निकालने में भी नाकामयाब हुई है। इन दोनों फिल्मों के पास अभी भी कलेक्शन में इजाफा करना का सुनहरा मौका है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश है जिससे इनके कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
#Pataakha witnesses escalation in biz, but the 3-day total is low... It’s all about maintaining the pace today [Day 4]… Day 5 [Tue] is a national holiday, hence the biz should shoot up again... Fri 90 lakhs, Sat 1.40 cr, Sun 1.75 cr. Total: ₹ 4.05 cr [875 screens]. India biz.
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'सुई धागा' फिल्म के लिए सार्वजनिक अवकाश का मौका बोनस से कम नहीं है। 'पटाखा' और 'सुई धागा' दोनों की अलग अलग जॉनर की फिल्में हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्में सार्वजनिक अवकाश के मौके पर कलेक्शन में कितना इजाफा कर पाती हैं। हालांकि, कलेक्शन को देखकर इतना तो साफ है कि 'सुई धागा' फिल्म 'पटाखा' फिल्म पर भारी जरूर पड़ी है।
Although Day 4 [Mon] - the first working day after the weekend - is akin to an exam for all movies, #SuiDhaaga has an advantage of a big holiday tomorrow [Day 5; Gandhi Jayanti], so the real test will be from Day 6 [Wed] onwards... Biz on the national holiday is a BIG BONUS.