फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर के 3 अफेयर के बाद भी कृष्णा कपूर रहीं जिंदगी भर साथ, नहीं देखी होंगी 72 साल पहले की फोटो

Mon, 01 Oct 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
krishna kapoor and raj kapoor married unseen pictures
raj kapoor and krishna kapoor

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार तड़के 4 बजे 87 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि 'कार्डियक अरेस्ट की वजह से मेरी मां का निधन हो गया। बढ़ती उम्र भी एक वजह थी।' कृष्णा राज कपूर परिवार के सदस्यों के बेहद करीब थीं। कपूर खानदान की होने वाली पार्टियों में उन्हें अक्सर देखा जाता था।

krishna kapoor and raj kapoor married unseen pictures
raj kapoor and krishna kapoor

राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की शादी साल 1946 में मध्य प्रदेश के रीवा में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात के एक साल बाद दोनों की शादी हुई थी। शादी का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। बता दें कि शादी से पहले कृष्णा कपूर का नाम कृष्णा मल्होत्रा था।

krishna kapoor and raj kapoor married unseen pictures
raj kapoor and krishna kapoor

रीवा में शादी करने की वजह यह थी कि कृष्णा के पिता तत्कालीन रीवा आईजी करतार नाथ मल्होत्रा थे। उस वक्त पृथ्वीराज कपूर रीवा में अपनी नाटक कंपनी के साथ पहुंचे थे। पृथ्वीराज कपूर उस वक्त एक बड़े एक्टर थे। ऐसे में उनकी सुरक्षा का जिम्मा कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा के कंधों पर ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
krishna kapoor and raj kapoor married unseen pictures
raj kapoor and krishna kapoor

पृथ्वीराज कपूर के साथ उनके दो बेटे राज कपूर और शम्मी कपूर भी थे। उस वक्त राज कपूर की उम्र महज 22 साल थी। यही से पृथ्वीराज कपूर और कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा के बीच दोस्ती हुई। बाद में यही दोस्ती रिश्तेदारी में तब्दील हो गई।

विज्ञापन
krishna kapoor and raj kapoor married unseen pictures
raj kapoor and krishna kapoor

पृथ्वीराज कपूर ने अपने बेटे राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर के साथ तय कर दी। वो अपने बेटे राज कपूर की बारात लेकर मुंबई से रीवा पहुंचे थे। दोनों की शादी रीवा में सरकारी बंगले में हुई। रीवा नाम से कृष्णा को इतना लगाव था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रीमा रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed