बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ मालदीव वैकेशन का एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सोमवार को यह रोमांटिक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में समुद्र तट पर मलाइका और अर्जुन कपूर रात के खाने के बाद टहल रहे हैं। अर्जुन कपूर आगे-आगे चल रहे हैं और मलाइका अरोड़ा उनके पीछे चलते हुए रोमांटिक स्टाइल में घूम रही है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा पीले रंग के गाउन में दिख रही हैं।
Arjun Kapoor Malaika Arora Romance: मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ने साथ बिताए रोमांटिक पल, देखिये वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, मलाइका अरोड़ा एक वाइब हैं ... और यह फ्लीक पर है! इस वीडियो में रेत पर बना हुआ एक बड़ा-सा दिल दिख रहा है जिसके चारों तरफ दिये, मोमबत्ती एवं लाइटें जगमगा रही हैं। इस बड़े से दिल के बीच में एक मेज और दो कुर्सियां रखी गई हैं। कुछ लैंप टेबल पर भी रखे गए हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में हार्डी संधू का गाना बज रहा है। अर्जुन कपूर के द्वारा शेयर किये गए इस रोमांटिक वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस इस वीडियो में शानदार बता रहे हैं और दोनों की जोड़ी को खूबसूरत। एक यूजर ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर से पूछा कि वे दोनों शादी कब कर रहे हैं। वहीं, एक्टर सिंकदर खेर ने इस वीडियो के नीचे टिप्पणी करते हुए लिखा, आशा है कि आप लोगों ने अपने पैरों को बिजली का झटका नहीं दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब लगे हाथ तुम भी हाथ पीले करवा लो।
अर्जुन कपूर और मलाइका सोमवार को मालदीव से लौटे हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने मालदीव में क्वालिटी टाइम बिताया और अपनी छुट्टियों का आनंद लिया। उन्होंने मालदीव से अपने फैंस के लिए छुट्टियों की तस्वीर और वीडियो भी शेयर की थी। इससे पहले दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे ंवे पानी के अंदर वर्कआउट करते दिख रहे थे। मलाइका और अर्जुन पूल के अंदर साइकिलिंग करते दिख रहे थे।
View this post on Instagram
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)
पानी में वर्कआउट करने वाले इस वीडियो को अर्जुन कपूर ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इससे पहले अफवाह उड़ी थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे से लंबे समय से बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन दोनों के मालदीव छुट्टियां मनाने और वहां से सामने आये रोमांटिक तस्वीरों और वीडियो ने ट्रोल्स और अफवाह उड़ाने वालों का मुंह बंद कर दिया है।