फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif Vicky Kaushal Love Story: एक मजाक से शुरू हुआ था कटरीना और विक्की का रिश्ता, ऐसे आगे बड़ी कहानी

Mon, 06 Dec 2021 08:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 06 Dec 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Couple Katrina Kaif Vicky Kaushal love story and their marriage
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल को बॉलीवुड का सबसे सीक्रेट कपल कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। दोनों ने अपने रिश्ते की भनक किसी को नहीं पड़ने दी। लेकिन आज के समय में दोनों ही बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक बने हुए हैं। कटरीना और विक्की कौशल अपनी जिदंगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। दोनों 7 से 9 दिसंबर के बीच 700 साल पुराने राजस्थान के चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शाही अंदाज में शादी रचाएंगे। कटरीना और विक्की कौशल अपनी शादी को एक दम सीक्रेट बनाना चाहते थे। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और अब उनकी शादी के साथ लव स्टोरी भी सामने आ गई है, जिसे दोनों ने छिपाने की पूरी कोशिश की थी।



कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कभी अपने रिश्ते को नहीं स्वीकार किया। ऐसे में बहुत कम लोग जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। तो आज हम आपको कटरीना कैफ और विक्की कौशल की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

Bollywood Couple Katrina Kaif Vicky Kaushal love story and their marriage
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

मजाक से शुरू हुई कहानी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की लव स्टोरी काफी मजेदार अंदाज में शुरू हुई थी। कटरीना और विक्की की कहानी करण जौहर के चेट शो से शुरू हुई थी। इस शो में जब विक्की कौशल बतौर गेस्ट आए थे, तब करण जौहर ने विक्की कौशल से कहा था कि कटरीना कैफ उनके साथ काम करना चाहती हैं और उन्हें लगता है कि पर्दे पर दोनों की जोड़ी अच्छी लगेगी। करण जौहर की ये बात सुनकर विक्की काफी खुश हो गए थे और उन्होंने बेहोश होने का नाटक भी किया था।

Bollywood Couple Katrina Kaif Vicky Kaushal love story and their marriage
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कई मौके पर एक साथ आए नजर
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने प्यार को छिपाने की लाख कोशिश की थी लेकिन दोनों जब भी एक साथ नजर आते थे, तो अपने बीच की केमिस्ट्री को छिपा नहीं पाते थे। इतना ही नहीं, दोनों एक इंटरव्यू में भी साथ नजर आ चुके हैं, जिसमें दोनों को एक साथ देखकर फैंस खुश हो गए थे। इसके अलावा, कटरीना और विक्की दिवाली पार्टीज से लेकर इवेंट्स तक में एक साथ नजर आ चुके हैं, जो उनके प्यार पर मुहर लगाने के लिए काफी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Couple Katrina Kaif Vicky Kaushal love story and their marriage
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की ने कटरीना को सबके सामने किया था प्रपोज
कटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसे देख फैंस काफी हैरान रह गए थे। इस वीडियो में विक्की कौशल भरे इवेंट में कटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आए थे। हैरान की बात ये है कि इस दौरान सलमान खान भी उनके सामने मौजूद थे। इस वीडियो में विक्की कटरीना को कहते हुए दिखे थे, ‘आप विक्की कौशल की तरह एक अच्छे इंसान को ढूंढकर शादी क्यों नहीं कर लेती हैं? शादियों का सीजन चल रहा है, मुझे लगा आप यह करना चाहती होंगी। मुझे लगा कि मुझे आपसे इस बारे में पूछ लेना चाहिए।’ इस दौरान कटरीना ने मजेदार रिएक्शन देते हुए क्या कहा था।

विज्ञापन
Bollywood Couple Katrina Kaif Vicky Kaushal love story and their marriage
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

रिश्ते को कभी नहीं किया स्वीकार
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया। हालांकि, हर्षवर्धन कपूर ने दोनों के रिश्ते को कंफर्म किया था। इतना ही नहीं, आयुष्मान खुराना और गजेंद्र राव ने भी कहा था कि दोनों का रिश्ता सच है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed